crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

पमरे में एनर्जी सेविंग की दिशा में सौर ऊर्जा की उपयोगिता बढ़ी सौर ऊर्जा से पांच महीने में 01 लाख किलोवाट यूनिट से अधिक बिजली की बचत

27 मई 2024
2 मिनट पठन

जबलपुर 27 मई। पश्चिम मध्य रेल हरित पहल की तरफ अग्रसर है और ऊर्जा संरक्षण के लिए सदैव तत्पर एवं अग्रणी रहा है। महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन में एनर्जी सेविंग की दिशा में पश्चिम मध्य रेल द्वारा निरंतर अत्याधुनिक सुविधाओं एवं तकनीक की उपयोगिता को बढ़ावा देते हुए कारगर कदम उठाये जा रहे हैं जिसमें रूफ टॉप सोलर प्रणाली काफी उपयोगी साबित हो रही है। मुख्यालय में प्रमुख मुख्य विद्युत अभियंता के निर्देशन और तीनों मण्डलों के मंडल रेल प्रबंधक तथा वरिष्ठ अधिकारियों एवं विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा ऊर्जा बचत के लिए कारगर उपाय किये जा रहे है। जिसके अंतर्गत रेलवे स्टेशनों, टीएसएस/टीआरडी डिपो एवं एलसी गेटों पर रूफ टॉप सोलर प्लांट स्थापित करके लाखों यूनिट बिजली की बचत के साथ-साथ करोड़ों रूपये के रेल राजस्व की भी सेविंग की जा रही है। जिसके परिणामस्वरूप पश्चिम मध्य रेल पर जनवरी से मई 2024 तक विभिन्न स्थानों पर कुल 245 किलोवाट क्षमता के रूफ टॉप सोलर प्लांटों के माध्यम से 1,10,250 किलोवाट यूनिट बिजली की बचत के साथ-साथ 9,92,250 रूपये रेल राजस्व की भी बचत की गयी है।

पश्चिम मध्य रेल पर पिछले पांच महीनों में रेलवे स्टेशनों, टीएसएस/टीआरडी डिपो एवं एलसी गेटों पर रूफ टॉप सोलर प्लांट स्थापित किये है।

जनवरी :- कोटा एवं जबलपुर मण्डल के 14 रेलवे स्टेशनों पर 70 किलोवाट क्षमता के रूफ टॉप सोलर प्लांट स्थापित किये गए हैं, जिनसे कुल 31,500 किलोवाट यूनिट बिजली बचत के साथ- साथ 2,83,500 रूपये के रेल राजस्व की बचत हुई है।

फरवरी :- कोटा मंडल के 02 रेलवे स्टेशनों पर 10 किलोवाट के रूफ टॉप सोलर प्लांट स्थापित करके बिजली कि 4500 किलोवाट यूनिट से 40,500 रूपये के रेल राजस्व की बचत हुई है।

मार्च :- कोटा मंडल के 06 रेलवे स्टेशनों सहित टीएसएस/टीआरडी डिपो एवं एलसी गेट और जबलपुर मण्डल के न्यू कटनी जंक्शन में न्यू व्हीलसेट प्लांट पर कुल 115 किलोवाट क्षमता के रूफ टॉप सोलर प्लांट स्थापित कर 51,750 किलोवाट यूनिट बिजली बचत एवं 4,65,750 रूपये के रेल राजस्व की बचत की गयी है।

अप्रैल :- जबलपुर मंडल के 04 रेलवे स्टेशनों पर 35 किलोवाट क्षमता के रूफ टॉप सोलर प्लांट की स्थापना से 15,750 किलोवाट यूनिट बिजली एवं 1,41,750 रूपये के रेल राजस्व की बचत हुई है।

मई :- जबलपुर मंडल के ब्योहारी रेलवे स्टेशन पर 15 किलोवाट क्षमता का रूफ टॉप सोलर प्लांट स्थापित किया गया है, जिससे 6750 किलोवाट यूनिट बिजली एवं 60,750 रूपये के रेल राजस्व की बचत हुई है।

पश्चिम मध्य रेलवे वर्ष 2030 तक हरित ऊर्जा के लक्ष्य की ओर तेज गति से अग्रसर है, और इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर सम्भव प्रयास जारी है। हरित उर्जा उत्पादन से नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन की दिशा में सहायक सिद्ध होगा।

 
 
 

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों को डुओलिंगो देगा 12 महीने का सुपर सब्सक्रिप्शन

दिल्ली। दुनिया के अग्रणी मोबाइल लर्निंग प्लेटफॉर्म डुओलिंगो ने भारत के सबसे बड़े दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page