crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

फुर्सत के पल PM नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री आवास में किसे खिलाते हैं खाना और करते हैं देखभाल?

  • लेखक की तस्वीर: News Writer
    News Writer
  • 23 अक्टू॰ 2021
  • 1 मिनट पठन

यूं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह से लेकर रात तक लगातार बैठक कर काम का निपटारा करने में व्यस्त रहते हैं, लेकिन फुर्सत के पल में वह दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग यानी प्रधानमंत्री आवास में मौजूद मोर को खाना खिलाना नहीं भूलते हैं। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने आज एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह अलग-अलग दिन मोर को दाना खिलाते हुए दिख रहे हैं।

वीडियो में मोर कभी प्रधानमंत्री आवास के अंदर तो कभी लॉन में दिख रहा है, जहां पीएम मोदी बड़े ही सहज भाव से उसे दाना खिला रहे हैं। पीएम मोदी ने वीडियो साझा करते हुए एक कविता भी लिखी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर होते ही वायरल हो गया। हालांकि उन्होंने ट्विटर पर भी मोर के साथ बिताए अपने फुर्सत के पलों का वीडियो साझा किया। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया में प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।


मोर पर पीएम मोदी द्वारा शेयर की गई कविता:

भोर भयो, बिन शोर,  मन मोर, भयो विभोर,  रग-रग है रंगा, नीला भूरा श्याम सुहाना,  मनमोहक, मोर निराला।  रंग है, पर राग नहीं,  विराग का विश्वास यही,  न चाह, न वाह, न आह,  गूँजे घर-घर आज भी गान,  जिये तो मुरली के साथ जाये तो मुरलीधर के ताज। जीवात्मा ही शिवात्मा,  अंतर्मन की अनंत धारा  मन मंदिर में उजियारा सारा,  बिन वाद-विवाद, संवाद बिन सुर-स्वर, संदेश मोर चहकता मौन महकता।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page