crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

भाजपा दल नहीं बल्कि एक परिवार है। 500 से ज्यादा रिटायर्ड कर्मचारी एवं उनके सहयोगियों को दिलाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यता ।

13 अक्टू॰ 2024
1 मिनट पठन

जबलपुर - भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर एवं प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी की गरीब कल्याण योजनाओं से प्रभावित होकर आज जबलपुर में करीब 500 से अधिक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों ने प्रदेश अध्यक्ष श्विष्णु दत्त शर्मा जी के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों अभिनंदन करते हुए कहा कि आप सभी सदस्यों का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है आप सभी के सम्मिलित होने से मुझे पूर्ण विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी जबलपुर में निश्चित रूप से और मजबूत होगी। श्री विष्णुवर्धन शर्मा ने कहा कि भाजपा कोई राजनीतिक दल नहीं बल्कि परिवार की तरह समाज में काम करता है। इसी कारण आज हर समाज का व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के लिए उत्साहित है। आप सभी राष्ट्रवादी विचारधारा को सशक्त करने एवं भारत को अपने विश्व गुरु बनाने का संकल्प लेकर आज यहां से जाएं।

इस अवसर पर कर्मचारी नेता पंडित योगेंद्र दुबे ने कहा कि आज हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है कि हम सभी आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के परिवार के सदस्य बने हैं।

अभी तक हम कर्मचारी हितों के लिए काम करते रहे आप भविष्य में भाजपा संगठन और सशक्त करने के लिए हम सभी सदस्य पूरे प्राण प्रण से मजबूत करने के लिए जुटेंगे। इस अवसर पर जबलपुर सांसद आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन,

विधायक अभिलाष पांडे, जिला अध्यक्ष प्रभात साहू,

पूर्व कर्मचारी नेता श्री योगेंद्र दुबे, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रशांत तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे


जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट

 
 
 

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों को डुओलिंगो देगा 12 महीने का सुपर सब्सक्रिप्शन

दिल्ली। दुनिया के अग्रणी मोबाइल लर्निंग प्लेटफॉर्म डुओलिंगो ने भारत के सबसे बड़े दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page