crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

भारत बंद 2024: 21 अगस्त को क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद?

भारत बंद 2024: 21 अगस्त को क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद?

भारत बंद 2024: सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण संबंधी फैसले पर 21 अगस्त को भारत बंद की घोषणा, बंद से प्रभावित हो सकती हैं व्यवस्थाएं।
भारत बंद 2024: 21 अगस्त को क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद?
भारत बंद 2024: 21 अगस्त को क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद?

भारत बंद 2024: सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण पर दिए गए फैसले के विरोध में 21 अगस्त को भारत बंद बुलाया गया है। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति और अन्य संगठनों द्वारा इस बंद का आह्वान किया गया है, जिसे बहुजन समाजवादी पार्टी का भी समर्थन प्राप्त है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कल भारत बंद का व्यापक असर देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर भी भारत बंद ट्रेंड कर रहा है, जिसके चलते मध्यप्रदेश में भी इसका व्यापक प्रभाव देखने की संभावना है।


सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने 1 अगस्त को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण पर एक अहम फैसला सुनाया था। सर्वोच्च अदालत ने कहा कि राज्यों को आरक्षण के भीतर कोटा बनाने का अधिकार है, यानी राज्य सरकारें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए उप-श्रेणियाँ बना सकती हैं। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि क्रीमी लेयर का सिद्धांत अनुसूचित जातियों पर भी उसी तरह लागू होता है जैसे ओबीसी पर होता है। इस फैसले का बसपा प्रमुख मायावती समेत कई नेता और संगठन विरोध कर रहे हैं, जिसके कारण 21 अगस्त को भारत बंद की घोषणा की गई है।



क्या बंद रहेगा और क्या खुला रहेगा...


भारत बंद के ऐलान को देखते हुए पुलिस-प्रशासन सतर्क है। बंद के दौरान बाजार, दुकानें, सब्जी मंडी, निजी कार्यालय और सार्वजनिक परिवहन बंद रहेंगे। हालांकि, आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी, और अस्पताल एवं मेडिकल सेवाओं पर बंद का कोई असर नहीं पड़ेगा। बताया जा रहा है कि इस बंद का मुख्य उद्देश्य सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण पर दिए गए फैसले का विरोध करना और इसे बदलने की मांग करना है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page