crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

मौसम का हाल:दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं के साथ जरा देर बरसे बादल

  • लेखक की तस्वीर: News Writer
    News Writer
  • 23 अक्टू॰ 2021
  • 1 मिनट पठन


गत दो रविवार की तरह इस रविवार भी तेज बारिश की आस लोगों ने लगा रखी थी। साथ ही बारिश की वजह से इंदौर और भोपाल सहित यहाँ आसपास के जुड़े जिलों की हालत देखकर भी मन भयभीत हो रहा था, लेकिन प्रदेश के केन्द्र में 7.6 किलोमीटर ऊँचाई पर बने चक्रवात के पश्चिमी मप्र और गुजरात की तरफ बढ़ने के कारण बादलों का रुख भी बदल गया। आलम ऐसा रहा कि दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं के साथ रविवार को सुबह साढ़े 8 बजे से लेकर रात के साढ़े 8 बजे तक जरा-जरा देर के लिए बारिश हुई। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक जिले का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 84 प्रतिशत रही। अब तक कुल बारिश का आँकड़ा 29.79 इंच पर पहुँच गया है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page