crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

मैरिज ब्यूरो के माध्यम से शादी के नाम पर उ. प्र के युवक ने रायपुर की लड़की से जबलपुर में किया रेप


जबलपुर। मैरिज ब्यूरो के माध्यम से शादी करने के लिए जान पहचान बनाकर उत्तर प्रदेश के एक युवक ने रायपुर की युवती को प्यार के झांस में फंसाकर उसे जबलपुर लाया और होटल में उसके साथ ज्यादती कर दी फिर बाद में शादी से भी मुकर गया। जिसके बाद युवती ने ओमती थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के बांधा में रहने वाला युवक आदित्य साहू ने अपनी शादी के लिए मैरिज ब्यूरों से संपर्क किया। जिसके बाद एक रिश्ता जम गया और बात भी आगे बढ़ गयी।

फोन कर प्यार के झांसे में फंसाया पुलिस ने बताया कि रिश्ता देखने के बाद युवक अक्सर युवती से फोन पर बाते करने लगा। इतना ही नहीं युवक ने युवती के सामने घूमने जाने का प्रस्ताव रख दिया। जिसके बाद युवती ने विश्वास कर युवक के साथ घूमने जाने की बात स्वीकार कर ली।

होटल में रुककर किया रेप पुलिस ने बताया कि पीडि़ता को जबलपुर लाए युवक ने एक होटल में रुककर दुराचार किया और फिर बाद में शादी से मुकर गया। जिसके बाद पीडि़ता ने थाने में मामले की एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस आरोपी को सरगर्मी से तलाश करने में जुटी है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page