राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला जबलपुर में मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना में हृदय रोग से ग्रसित बालिक शिवांशी झारिया को मिला लाभ
- devanshbharatnews

- 4 मार्च 2024
- 1 मिनट पठन

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में बालिक शिवांशी झारिया पिता शेखर झारिया, उम्र 01 वर्ष 09 माह, निवासी- 3821 ललपुर रोड, ग्वारीधाट जबलपुर मो. 9713247344 का बाल हृदय उपचार योजना के माध्यम से सफल सर्जरी कर नया जीवन प्रदान किया गया।
नोडल अधिकारी डॉ. एस.एस. दाहिया़ के मार्गदर्शन में ललपुर रोड, ग्वारीधाट जबलपुर में स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंची आर.बी.एस.के. टीम ने पाया कि बालिक शिवांशी झारिया जन्म से हृदय रोग से ग्रसित है। आर.बी.एस.के. टीम में पदस्थ डॉ. सुमेधा झा, डॉ. माधुरी मिश्रा एवं श्री दीपक फार्मासिस्ट द्वारा इसकी जानकारी डी.ई.आई.एम. श्री सुभाष शुक्ला को उपलब्ध कराई गई। जिला अस्पताल के विषय विशेषज्ञ से उक्त बच्चे की जांच कराकर, अनुशंसा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. मनीष मिश्रा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा से की गई। तत्काल कार्यवाही करते हुये समिति गठित कर बच्चे की शासन द्वारा मान्यता प्राप्त चिकित्सालय नारायणा हृदयालय मुम्बई, महाराष्ट्र में रेफर किया गया। जहाँ राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से आयुष्मान भारत से हृदय रोग की निःशुल्क सर्जरी दिनांक 15 फरवरी 2024 को की गई। सफल सर्जरी के बाद बच्चे के परिवार ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी का एवं समस्त आर.बी.एस.के टीम राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का आभार माना।
.png)







टिप्पणियां