crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

राष्ट्रीय महत्व के प्राचीन व ऐतिहासिक स्मारक और पुरातत्व स्थलों पर अब खास मौकों पर नही लगेगी टिकट

18 अप्रैल 2022
1 मिनट पठन

राष्ट्रीय महत्व के प्राचीन व ऐतिहासिक स्मारक और पुरातत्व स्थलों पर अब खास मौकों पर नही लगेगी टिकट दशहरा, होली, महिला दिवस, मकर संक्रांति समेत 21 खास मौकों पर टिकट नहीं लगेगी। केंद्र सरकार ने आम लोगों के लिये खासकर युवाओं को भारतीय ऐतिहासिक धरोहरों से जोड़ने के मकसद से यह फैसला लिया है। सरकार ने 31मार्च 2023 तक इन ऐतिहासिक स्थलों में जाने के लिए 21 मौकों पर टिकट न लेने का आदेश जारी किया है। इसकी जानकारी सभी राज्यों और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को भेज दी गई है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, इन 21 खास मौकों पर किसी प्रकार की टिकट इन ऐतिहासिक स्मारकों और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीनस्थल स्थलों पर नहीं ली जाएगी। इसमें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, वर्ल्ड हेरिटेज डे, वर्ल्ड हेरिटेज वीक सेलीब्रेशन, होली, दशहरा, गणेश उत्सव,शिवजयंति, मकर संक्त्रसति मेला, सांची उत्सव, अक्षय नवमी व उदयगिरी परिक्त्रस्मा फेस्टिवल, राजरानी म्यूजिक फेस्टिवल,सांब दशमी मेला,माघ सप्तमी मेला, महाशिवरात्रि ( झांसी, बांदा ), कार्तिंक पूर्णिमा मेला, आगरा का शाहजहां उर्स उत्सव, कैलाश मेला आगरा, मुक्तेश्वर डांस फेस्टिवल भुवनेश्वर आदि शामिल हैं।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page