crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

रेलवे आरक्षण को लेकर आई अच्छी खबर, यात्रियों को मिलेगी राहत

जबलपुर। ट्रेन में सफर के लिए 20 लोगों के सामूहिक आरक्षण के लिए अब यात्रियों को मंडल रेल कार्यालय तक दौड़ना नहीं पड़ेगा। वे अपने नजदीकी आरक्षण केंद्र से पार्टी बुकिंग करा सकेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम मध्य रेल ने सामूहिक टिकट आरक्षण की प्रक्रिया में बदलाव किया है। यह सुविधा रेलवे के अन्य मंडलों में लागू होगी।

जबलपुर में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्वरंजन के अनुसार पमरे की ओर से पार्टी बुकिंग के नए निर्देश जारी कर दिए गए है। अभी तक 20 से ज्यादा लोगों के अग्रिम आरक्षण के लिए आवेदक को रेल मंडल कार्यालय में आकर देना पड़ता था। इससे बाहर से आने वाले लोगों को असुविधा होती थी। 100 से अधिक यात्री होने पर ही मुख्यालय आना होगा। इसका फायदा उन लोगों को होगा जो शादी-ब्याह या किसी धार्मिक आयोजन के लिए सामूहिक रूप से यात्रा करना चाहते हैं।

नए निर्देश - 15-30 यात्रियों के लिए आरक्षण के लिए आरक्षण केंद्र के मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक सहित स्टेशन प्रबंधक अधिकृत। - 31-100 यात्रियों के अग्रिम पार्टी आरक्षण के लिए स्टेशन डायरेक्टर, क्षेत्रीय प्रबंधक एवं एसीएम को अधिकार। - 100 से ज्यादा यात्री होने पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक को प्रक्रिया के लिए अधिकृत किया गया है।

यहां के लोगों को आसानी होगी नए नियम के तहत आवेदक अब नजदीकी आरक्षण टिकट खिडक़ी पर जाकर पार्टी बुकिंग (ग्रुप रिजर्वेशन) करा सकेंगे। इससे रीवा, सतना, मैहर, कटनी, नरसिंहपुर, करेली, पिपरिया, दमोह, सागर सहित कुछ अन्य स्टेशनों में भी ग्रुप रिजर्वेशन हो सकेगा। रेल मंडल के तहत नई सुविधा से यात्रियों को जबलपुर तक समूह टिकट आरक्षण के लिए नहीं आना पड़ेगा।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page