crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

रेल्वे अधिकारी के घर में फिल्मी स्टाइल में हुई चोरी, सोफ़ा पलंग छोड़ बाकी समान चोरी

  • लेखक की तस्वीर: News Writer
    News Writer
  • 29 दिस॰ 2021
  • 1 मिनट पठन

जबलपुर। अधारताल थानांतर्गत महाराजपुर शिव शक्ति नगर में चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए कि इंटर लॉक न खुलने पर उन्होंने दरवाजा ही जला दिया। मकान के अंदर घुसने के बाद चोरों ने घर को अच्छी तरह खंगालते हुए सोने-चांदी के जेवरात के साथ अन्य कीमती सामान भी पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाते हुए चोरी का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

पुलिस ने बताया कि शिव शक्ति नगर मकान नंबर 120 में रहने वाले 49 वर्षीय विनोद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रेलवे में कार्यरत हैं और 17 दिसंबर को परिवार के साथ अपने घर में ताला डालकर बिहार स्थित अपने पुश्तैनी घर गए थे। दो दिन पूर्व विनोद जब वापस आए तो दरवाजे को जला हुआ देख उनके होश उड़ गए। हिम्मत बांधकर विनोद जैसे-तैसे अंदर घुसे तो पूरा घर अस्त-व्यस्त था और अलमारी भी खुली पड़ी थी। जिसके अंदर रखी सोने की दो चैन, तीन अंगूठियां, कान के बाले, झुमकी, लौंग, हार,पायलें, बिछिया सहित लाखों का सामान गायब थे।

पड़ोसियों ने दी सूचना चोर इतने शातिर थे इतना बड़ा कांड कर गए और किसी को भनक नहीं लगी। दूसरे दिन सुबह जब पड़ोसियों ने विनोद का घर का दरवाजा जला हुआ देखा तो तत्काल उन्हें कॉल किया। जिसके बाद विनोद बिना देर किए परिजनों को वहीं छोड़कर वापस आ गए। विनोद के मुताबिक आज परिजन वापस आएंगे, जिसके बाद नगद कितना गया, इस बात का पता चलेगा। इसी तरह तिलवारा स्थित एक सूने घर पर भी चोरों ने निशाना साधा है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page