crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

लूट के इरादे से मेहता पेट्रोल पंप में घुसा युवक कुछ नहीं मिलने पर पेट्रोल मशीन में लगा दी आग

4 जन॰ 2022
1 मिनट पठन

जबलपुर। लार्डगंज के मेहता पेट्रोल पंप में सोमवार की रात करीब 2.30 बजे एक बाइक सवार युवक लूट के इरादे से घुसा, लेकिन जब उसे कुछ नहीं मिला तो पेट्रोल पंप मशीन में तोडफ़ोड़ कर आग लगा दी। गनीमत यह रही कि आग ने जोर नहीं पकड़ा, वरना बड़ा अग्रिकांड हो सकता था।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लार्डगंज थाना स्थित मेहता पेट्रोल पंप में देर रात बाइक सवार युवक तुषार पटैल लूट करने के इरादे से घुसा था। लेकिन जब उसने देखा कि पेट्रोल पंप बंद है तो मशीनों में जमकर तोडफ़ोड़ कर दी और आग लगा दी। पुलिस मिले सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर युवक को तलाश करने में जुटी है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page