crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

शौर्य और साहस का दूसरा नाम जनरल बिपिन रावत का निधन, पार्थिव शरीर आज लाया जाएगा दिल्ली


हेलिकॉप्टर क्रैश की घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत का निधन हो गया है. इस घटना में जनरल रावत के अलावा 12 अन्य लोगों की भी मौत हो गई है। हेलिकॉप्टर में 14 लोग सवार थे।


जनरल रावत का पार्थिव शरीर कल दिल्ली लाया जाएगा

जनरल रावत का पार्थिव शरीर कल दिल्ली लाया जाएगा यहां एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम तक सभी 13 पार्थिव शरीर को दिल्ली लाया जाएगा। पार्थिव शरीर को लाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खुद वेलिंग्टन अस्पताल जाएंगे।


शुक्रवार को हो सकता है अंतिम संस्कार

हेलीकॉप्टर दुर्घटना के शिकार हुए CDS जनरल बिपिन रावत समेत अन्य सैन्य अधिकारियों व कर्मियों के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार 10 दिसंबर को किया जा सकता है। गुरुवार शाम विशेष उड़ान से सभी के पार्थिव शरीर को दिल्ली लाया जाएगा।

आज दिल्ली पहुंच सकता है जनरल रावत का शव

मिली जानकारी के मुताबिक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत सशस्त्र बलों के अन्य सभी का पार्थिव शरीर गुरुवार शाम तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक इस संबंध में अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page