crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

24 घंटे में Corona के नए पॉजिटिव केस,80 पुलिसकर्मी हुए कोरोना संक्रमित

13 जन॰ 2022
1 मिनट पठन

भोपाल ध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच आज 4037 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब 17,657 हो गई है।

राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज यहां मीडिया से चर्चा में यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4037 केस आए हैं। इसके साथ राज्य में कुल एक्टिव केसों की संख्या 17,657 हो गयी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोरोना की संक्रमण दर 5.16 प्रतिशत और रिकवरी रेट 96.37 प्रतिशत है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रदेश में 78220 टेस्ट हुए हैं।


टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page