crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

24 घंटे में मिले 3160 पॉजिटिव, एक्टिव केस 11000 के पार, इन जिलों की हालत गंभीर, CM के निर्देश


भोपाल। मध्यप्रदेश में संक्रमण का कहर जारी है। आए दिन आंकड़ों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। आज बुधवार 12 जनवरी 2022 को 3000 से ज्यादा नए केस की पुष्टि हुई है। बीते 24 घंटे में इंदौर में 1170 जबकि राजधानी भोपाल में 572 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं ग्वालियर में आंकड़ा बढ़कर 555 हो गया है। जबलपुर और उज्जैन में भी कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। जबलपुर में जहां 210 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं उज्जैन में 124 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।

वहीं मध्यप्रदेश में इतने केस मिलने के बाद एक्टिव केसों की संख्या 12000 के पार पहुंच गई है। संक्रमण दर 3.8% हो गया है। रिकवरी रेट 97% पर बना हुआ है। इधर सीएम शिवराज द्वारा लगातार कोरोना समीक्षा बैठक की जा रही है। दरअसल जारी आंकड़ों के मुताबिक मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3160 से अधिक नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद राज्य में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 12,500 पर पहुंच गई है। वर्तमान में कोरोना की संक्रमण दर 3.82% रिकॉर्ड किए जबकि रिकवरी रेट 97% माना जा रहा है। बुधवार को प्रदेश में डेल्टा और ओमीक्रोन वेरिएंट के संक्रमित मरीज सामने आए हैं।

राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटे में 572 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही भोपाल से विधायक रामेश्वर शर्मा की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई है। राजधानी भोपाल में तेजी से संक्रमित मरीजों के बढ़ते केस को देखते हुए भोपाल कलेक्टर द्वारा अस्पतालों में कोरोना इलाज के रेट तय कर दिए गए हैं। इसके साथ ही साथ होम आइसोलेशन और कोविड केयर सेंटर की सुविधा को बढ़ा दिया गया है।

बीते 24 घंटे में आर्थिक राजधानी इंदौर में 1169 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इंदौर में संक्रमण दर 11.28% रिकॉर्ड किया गया। हालांकि राहत की बात है कि तीसरी लहर में संक्रमण के कारण मरीजों की हालत गंभीर नहीं हो रही है। इससे पहले इंदौर में सबसे ज्यादा संक्रमित मामले 25 अप्रैल को देखने को मिले थे। जब 1 दिन में 1841 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page