आईडीए की ग्रेजुएशन सेरेमनी: स्टार्टअप और एम्प्लॉयमेंट ने दी सपनों को उड़ान
- devanshbharatnews

- 2 घंटे पहले
- 2 मिनट पठन

देवांश भारत जबलपुर। राज्य सभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने विद्यार्थियों को किया मोटिवेट, इंटरनेशनल डिजाइन एकेडमी की डायरेक्टर बतुल अली ने कहा कि आईडीए में प्रथम वर्ष से ही इंटर्नशिप के जरिए विद्यार्थी शुरू कर देता है अर्निंग

इंटरनेशनल डिजाइन एकेडमी, विजय नगर द्वारा एनुअल ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन घंटाघर स्थित कन्वेंशन सेंटर में किया गया। जहां इटीरियर डिजाइनिंग, फैशन डिजाइनिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग जैसी फील्ड में कोर्स कंपलीट करने वाले विद्यार्थियों को डिप्लोमा प्रदान किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को मोटिवेट करते हुए जीवन में आगे बढ़ने के मंत्र दिए। साथ ही कहा कि विद्यार्थी आज हर फील्ड में आगे आ रहे हैं, यदि उन्हें सही दिशा दी जाए तो वे निश्चित ही देश का नाम रोशन करेंगे।
वहीं डायरेक्टर बतुल अली ने बताया कि आईडीए के इटली, यूएसए जैसी कंट्रीज से टाइअप्स हैं, जिसके चलते हमने कई स्टूडेंट्स को इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म प्रोवाइड करवाया है। हमने बड़ी संख्या में डिजाइनर्स इंडस्ट्री में लॉन्च किए हैं। आईडीए में पढ़ने वाला विद्यार्थी प्रथम व द्वितीय वर्ष में ही इंटर्नशिप से के माध्यम से कमाना शुरू कर देता है। इसके बाद विद्यार्थी अपना स्टार्टअप प्रारंभ कर देते हैं। हम विद्यार्थियों को गवर्नमेंट की स्किल डेवलपमेंट से जुड़ी स्कीम्स का भी लाभ दिलवा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि आईडीए से पढ़ने वाले विद्यार्थी आज अपनी फील्ड में आगे हैं। किसी ने अपना फैशन ब्रैंड लॉन्च किया है, तो किसी ने इंटीरियर डिजाइनिंग, ग्राफिक्स डिजाइनिंग में अपने स्टार्टअप्स शुरू किए हैं। बतौर प्रोफेशनल स्टूडेंट्स शहर के नामी प्रोजेक्ट्स पर कार्य भी कर रहे हैं। हम स्टूडेंट्स को गारंटीड एम्प्लॉयमेंट करने में सफल रहे हैं। यही सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
इस मौके पर कुसई अली,आशा मंझानी, अर्चना मिश्रा, अमृता गुप्ता, काजोल सिंह ठाकुर, वंशिता जैन, आजरा परवीन, सृष्टि जायसवाल, सम्राट सराफ, मुस्कान मतानी, किमी पाण्डेय, निमिशा यादव, एशा धमान ,मुर्तज़ा अली, मुस्तफा अली आदि उपस्थित रहे l
.png)



टिप्पणियां