crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड ने ट्रांसपोर्ट परिवारों से जुड़े सैकड़ों छात्रों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

2 मिनट पहले
2 मिनट पठन

जबलपुर। विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने और शिक्षा के माध्यम से उनके भविष्य को मजबूत करने की दिशा में श्रीराम फाउंडेशन द्वारा एक विशेष पहल की गई। श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड द्वारा श्रीराम एजुकेशन स्कॉलरशिप प्रोग्राम के अंतर्गत "नवगति - परिवहन परिवार महोत्सव' का आयोजन किया गया। इसके तहत ट्रांसपोर्ट से जुड़े परिवारों के कक्षा 7वीं से 12वीं तक के करीब 1 हजार विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। आयोजन का मकसद शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग प्रदान करना और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण रहा। रविवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस कल्चरल एंड इंफॉर्मेशन सेंटर में हुए आयोजन में मुख्य अतिथि

महापौर श्री जगत बहादुर सिंह 'अन्नू' , जेडीए अध्यक्ष हैश्री संदीप जैन,श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के बिजनेस यूनिट हेड, म.प्र. एवं छत्तीसगढ़ श्री सचिन सिंह शेखावत, श्री घनश्याम सोनी ज्वाइंट डायरेक्टर शिक्षा, श्री योमेश अग्रवाल, श्री दिनेश सिंह सिंगरोल रहे। अतिथियों ने श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड की इस पहल को सराहा। साथ ही कहा कि ये पहल बच्चों को भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगी।

ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन होता है। अतिथियों ने बच्चों को जीवन में निरंतर सीखते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया। श्री शेखावत ने कहा कि यदि हम समाज को एक विशाल इमारत मानें, तो शिक्षा उसकी नींव है। नींव जितनी गहरी और मजबूत होगी, समाज रूपी इमारत उतनी ही सुरक्षित और भव्य बनेगी। आज हम जो 1 हजार बच्चों को छात्रवृत्ति दे रहे हैं, वह दरअसल इसी मजबूत नींव को तैयार करने का एक प्रयास है।


इस आयोजन के माध्यम से परिवहन (ट्रांसपोर्ट) से जुड़े परिवारों के विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में ट्रांसपोर्ट परिवारों से जुड़े जबलपुर व आसपास के करीब 1 हज़ार विद्यार्थियों को 4 से 4 हजार 500 रुपए तक की स्कॉलरशिप प्रदान की गई।

कृतज्ञता और जड़ों से जुड़ाव: शेखावत


श्री शेखावत ने बच्चों को यह मंत्र दिया कि वे भविष्य में चाहे जितने भी बड़े और कामयाब इंसान बन जाएं, अपने माता-पिता, शिक्षकों और अपनी जड़ों को कभी न भूलें।।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page