crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

ITBPF के SI पर लड़की से ज्यादती करने का मामला आया सामने, संबंध बना कर शादी से किया इनकार

4 जन॰ 2022
1 मिनट पठन

भोपाल में दिल्ली के ITBPF के SI पर लड़की से ज्यादती किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर लड़की से दोस्ती की। दोनों ने पेरेंट्स की सहमति से सगाई कर ली। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने उससे भोपाल और उज्जैन में करीब 1 महीने तक ज्यादती की। कुछ दिन बाद ही वह बदल गया और उसने शादी करने से मना कर दिया। लड़की ने चूनाभट्‌टी पुलिस थाने में प्रेमी मंगेतर के खिलाफ FIR दर्ज कराई। चूना भट्टी पुलिस के अनुसार 27 साल की युवती चूनाभट्टी इलाके में किराए के एक मकान में रहती है। वह एक प्राइवेट नर्सिंग होम में जॉब करती है। उसने बताया कि उसकी करीब 8 महीने पहले सोशल मीडिया पर 31 साल के आदर्श कुमार नामदेव से दोस्ती हुई थी। उसने बताया कि वह इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBPF) में SI है। उसकी दिल्ली में पोस्टिंग है।कुछ दिनों तक उनके बीच बातचीत होती रही। इसके बाद उनके बीच प्यार हो गया। पहली बार वह भोपाल मिलने आया। उनकी एक होटल में मुलाकात हुई थी। उन्होंने शादी करने का फैसला किया। आदर्श ने उससे 6 जुलाई को पहली बार रेप किया। उसने कहा कि अब तो शादी होने वाली है, तो इसमें कुछ गलत नहीं है। दोनों ने अपने परिजन से बात की। वह भी इस रिश्ते के लिए तैयार हो गए। उनके बीच सगाई भी हो गई। आदर्श ने भोपाल में उसके रूम और होटल में ले जाकर ज्यादती की। उज्जैन में घुमाने के बहाने भी उससे ज्यादती की।


टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page