crossorigin="anonymous">
top of page

Petrol Diesel Price: पेट्रोल की कीमतों में तेजी, जानें अपने शहर का रेट

  • लेखक की तस्वीर: News Writer
    News Writer
  • 23 अक्टू॰ 2021
  • 1 मिनट पठन

ree

Petrol Diesel Price Today 24 Aug 2020: पेट्रोल के दाम में आज लगातार पांचवें दिन तेजी रही, जबकि डीजल की कीमत लगातार 24वें दिन स्थिर रही। पेट्रोल के दाम आज  सोमवार को 13 से 16 पैसे तक बढ़ाए गए हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक 24 अगस्त 2020 को दिल्ली , मुंबई , कोलकाता, चेन्नई में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..


शहर का नामपेट्रोल (रुपये/लीटर)डीजल (रुपये/लीटर)दिल्ली81.6273.56

मुंबई88.2880.11

कोलकाता83.1377.06

चेन्नै84.6478.86

नोएडा82.0173.87

लखनऊ81.9173.77

पटना84.1978.72


पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल  और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page