crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

सुशांत सिंह राजपूत केस में बड़ा खुलासा, रिया चक्रवर्ती के क्रेडिट कार्ड से खरीदे जाते थे ड्रग्स

  • लेखक की तस्वीर: News Writer
    News Writer
  • 23 अक्टू॰ 2021
  • 2 मिनट पठन


बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई, एनसीबी और ईडी की जांच जारी है। तीनों एजेंसियों ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को मुख्य आरोपी बनाया है। पूरे मामले में ड्रग्स कनेक्शन आने के बाद एनसीबी ने शनिवार को एक्टर से जुड़े कुछ लोगों को गिरफ्तार किया। जांच एजेंसी ने रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक और हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, माना जा रहा है कि जल्द ही रिया चक्रवर्ती की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। अब, ड्रग्स से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शौविक और मिरांडा दोनों ने माना है कि उन्होंने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के कहने पर ही ड्रग्स की खरीदारी की थी। वहीं, रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि ड्रग्स की खरीदारी के लिए रिया चक्रवर्ती के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया जाता था। इस पूरे मामले में सैमुअल मिरांडा समेत कई लोग शामिल रहे हैं।

इससे पहले, एनसीबी ने रिया-शौविक से कनेक्शन के चलते ड्रग पैडलर्स को भी गिरफ्तार किया था। उसमें से एक ने माना कि वह शौविक चकवर्ती को जानता है। इसके लिए उसने बांद्रा के फुटबॉल क्लब में मुलाकात की थी। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का ऐंगल तब आया था, जब ईडी की जांच में रिया चक्रवर्ती की वॉट्सऐप चैट सामने आई थी। इसमें रिया कथित तौर पर ड्रग्स को लेकर बातचीत कर रही थी।

14 जून को फ्लैट में मृत मिले थे सुशांत 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, केदारनाथ' समेत कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून को मौत हो गई थी। वह मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट पर पंखे से लटकते पाए गए थे। इसके बाद शुरुआती जांच में उनके द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया था, लेकिन बाद में मर्डर के एंगल से भी जांच की गई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूरा मामला सीबीआई को सौंपा गया और अब सीबीआई के साथ एनसीबी और ईडी भी केस की जांच कर रही है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page