crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य केंद्र पाटन में स्वास्थ्य मेला शिविर हुआ आयोजन

  • लेखक की तस्वीर: News Writer
    News Writer
  • 23 अप्रैल 2022
  • 1 मिनट पठन

जबलपुर। अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशन पर आज प्रदेश के सभी विकासखंड स्तर पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसी निर्देशन का पालन करते हुए आज परिवार कल्याण विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग,सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग के साथ पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में का आयोजन किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण एव नगर के लोग पहुंचे जिनको विशेषज्ञों स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क प्रदान की गई साथ ही निःशुल्क दवाइयों व पैथोलॉजी जांच की गई। 15. मानसिक रोग परीक्षण विशेषज्ञ द्वारा,शल्य चिकित्सा परीक्षण विशेषज्ञ द्वारा,वृद्धजन चिकित्सा परीक्षण विशेषज्ञ द्वारा,हड्डी रोग परीक्षण विशेषज्ञ द्वारा,आयुर्वेद/होम्योपेथी/यूनानी चिकित्सा परीक्षण विशेषज्ञ द्वारा,रक्त दान शिविर,चलित खाद्य प्रयोगशाला,दिव्यांगजन स्वास्थ्य सेवाऐं,ई-संजीवनी टेलीकंसल्टेशन सेवाऐं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों को शिविर में मिला। स्वास्थ्य मेले के सम्बंध में पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बीएमओ डॉ आदर्श विश्नोई ने बताया कि हम शिविर में आए मरीजों का स्वास्थ हेल्थ कार्ड बना रहे है जिससे मरीज की सारी जानकारी उस हेल्थ कार्ड में होगी,यह कार्ड आधार से लिंक होगा यह यूनिक आईडी की तरह काम करेगा जिससे जब भी मरीज अपने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होता है तो इस यूनिक आईडी कार्ड के जरिए संबधित व्यक्ति की सारी जानकारी इलाज करने वाले डाक्टर में मिल पाएंगी।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page