जयघोषों से गूंजा बड़ा फुहारा, आस्था के सागर में डूबी भव्य कलश यात्रा हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता, पुष्प वर्षा व जयघोषों के बीच निकली भव्य कलश यात्रा
- devanshbharatnews

- 3 मिनट पहले
- 2 मिनट पठन

देवांश भारत जबलपुर। छोटा फुहारा स्थित सार्वजनिक शिव मंदिर, सूजी मोहल्ला में आयोजन समिति के संरक्षक एवं पूर्व महापौर प्रभात साहू के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में आयोजित “श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव” के अंतर्गत भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को राममय बना दिया।

मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर बड़ा फुहारा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई यह यात्रा पुनः मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। सिर पर कलश धारण किए महिलाओं की आस्था, युवाओं का उत्साह एवं भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि ने वातावरण को पूर्णतः आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और पुष्प वर्षा के साथ यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र एक विशाल धार्मिक उत्सव में परिवर्तित हो गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष विनोद गोटिया, सतीश उपाध्याय,राम दुबे, योगेंद्र दुबे,वीरेंद्र साहू,पार्षद कविता रैकवार, सुबोध साहू,दीप महदेले, राजा सराफ एवं सीताराम सेन की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने भगवान श्री राम के दरबार में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रवीण साहू ने बताया कि क्षेत्रवासियों के अपार सहयोग से यह कलश यात्रा ऐतिहासिक रूप से सफल रही। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में भी अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि इस चार दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत आगामी दिनों में प्राण प्रतिष्ठा, महा आरती एवं प्रसाद वितरण जैसे दिव्य धार्मिक आयोजन संपन्न होंगे।
इस अवसर पर अमित राय,संतोष लालवानी, राजेश द्विवेदी, अनूप शुक्ला, प्रणव साहू, शेखर सराफ, वेदांत साहू, रुद्रांश साहू, महेंद्र रैकवार,राकेश चौरसिया, राजेश कोष्ठा, चिंटू जायसवाल, यश साहू, राजा कोष्ठा, सेलू कोष्ठा, राजेश जायसवाल एवं राहुल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे।
.png)



टिप्पणियां