crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

अर्जुन पुरस्कार ओर ओलंपिक विजेता विवेक सागर को देख खिलाड़ियों में खेल का जुनून जागा




होशंगाबाद में खेलो इण्डिया टेलेन्ट सर्च चयन में हॉकी का हुआ ट्रायल जिसमे बच्चों ने लिया भाग ओर खेल मंत्रालय, भारत सरकार की योजना (खेलो इण्डिया लघु केन्द्र योजना-हॉकी खेल विधा") के अंतर्गत "खेलो इण्डिया टेलेण्ट सर्च (चयन ट्रायल)" कार्यक्रम का खेल और युवा कल्याण विभाग होशंगाबाद द्वारा आयोजन किया गया। जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा चयनकर्ता के रूप में परमजीत सिंह को भेजा गया है, जिनके निर्देशन में 14 वर्ष ओर 18 वर्ष आयोजित टेलेण्ट सर्च के चयन ट्रायल में लगभग 80 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें से 20 बालक एवं 20 बालिकाओं का चयन खेलो इण्डिया लघु केन्द्र के लिए किया गया।


वही चयनकर्ता द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश को खेलो इंडिया टेलेंट में हॉकी खेल के लिए चुना गया है वही बताया कि यहां बच्चों को सही डाइट की ओर खेल के मार्गदर्शन की बहुत ज्यादा जरूरत है साथ ही बताया कि होशंगाबाद को टर्फ मैदान की बड़ी उपलब्धि है जिसमे बच्चों को अच्छा खेल सिखाया जा सकता है

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page