top of page
खोज करे

मध्य प्रदेश
🌾 मध्य प्रदेश — दिल से देश
देवांश भारत न्यूज़ 24x7 के मध्य प्रदेश सेक्शन में आपका स्वागत है — जहां आपको मिलेंगी प्रदेश की ताज़ा, ज़मीनी और विश्वसनीय खबरें।
यहाँ आप पाएँगे:
प्रदेश की राजनीति, प्रशासन और योजनाओं से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के सामाजिक मुद्दे व जन-आंदोलन
संस्कृति, त्योहार, और परंपराओं की झलक
शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास योजनाओं पर अपडेट
क्राइम, ट्रैफिक, मौसम व रोजगार से जुड़ी जानकारियाँ


कान्हा टाइगर रिजर्व के सूपखार में 100 साल बाद जंगली भैंसों की वापसी, काजीरंगा से लाए गए आठ जंगली भैंसों को क्वारंटाइन के बाद 17 हेक्टेयर के बाड़े में छोड़ा
देवांश भारत/ बालाघाट। मध्यप्रदेश में विलुप्त हो चुके जंगली भैंसों को उनके प्राकृतिक आवास में पुनः स्थापित करने की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कान्हा टाइगर रिजर्व के सूपखार परिक्षेत्र में जंगली भैंसा पुनर्स्थापना कार्यक्रम के अंतर्गत क्वारंटाइन अवधि पूरी कर चुके आठ जंगली भैंसों को एक हेक्टेयर के छोटे बाड़े से 17 हेक्टेयर क्षेत्रफल में निर्मित बड़े बाड़े में स्थानांतरित कर मुक्त किया। इस पहल का उद्देश्य जंगली भैंसों को क्षेत्र

devanshbharatnews
2 दिन पहले3 मिनट पठन


सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 76 पौधों का रोपण
देवांश भारत जबलपुर। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत पूर्व महापौर एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू जी के द्वारा विजय नगर स्थित पार्क में 76 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं जनसेवा का संदेश देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवा, संस्कार और संरक्षण के संकल्प को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में पूर्व एम.आई.सी. सदस्य दीप महदेले, नीरज वर्म

devanshbharatnews
27 सित॰1 मिनट पठन


गौ आधारित प्राकृतिक खेती से ही सुरक्षित होगा भविष्य : डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, उत्कृष्ट किसानों एवं नीट में सफल विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
देवांश भारत पाटन। नगर के तान्या कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में गौ आधारित प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने एवं जनजागरण के उद्देश्य से जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व कृषि मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए गौ आधारित प्राकृतिक खेती को भविष्य की आवश्यकता बताया। इस अवसर पर क्षेत्र के उत्कृष्ट किसान भाइयों तथा नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों

devanshbharatnews
27 सित॰2 मिनट पठन


पाटन में जनसंवाद कार्यक्रम, जैविक खेती और गौ संरक्षण पर हुआ मंथन रासायनिक खेती के स्थान पर जैविक खेती अपनाने तथा गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने आंदोलन की शुरुआत का आह्वान
देवांश भारत पाटन। तहसील पाटन स्थित तान्या कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में “जनसंवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि उत्पादन से जुड़े विभिन्न विषयों पर संगोष्ठी आयोजित कर किसानों के समक्ष खेती को अधिक टिकाऊ और लाभकारी बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री रामकृष्ण कुसमरिया जी रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय संयोजक श्री नलिनकांत बाजपेयी जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री रा

devanshbharatnews
27 सित॰2 मिनट पठन


बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने 98.4 बिलियन स्पैम कॉल्स को ब्लॉक किया
जबलपुर। भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था तेजी से विस्तार कर रही है, लेकिन इसके साथ ही साइबर धोखाधड़ी का दायरा और जटिलता भी लगातार बढ़ रही है। जो खतरा कभी मुख्य रूप से स्पैम कॉल्स और फ़िशिंग मैसेज तक सीमित था, वह अब धोखाधड़ी के एक इकोसिस्टम में बदल चुका है। इसमें दूसरे की पहचान चुराकर ठगी करने वाले स्कैम, फर्जी बैंकिंग अनुरोध, दुर्भावनापूर्ण लिंक, निवेश से जुड़े फ्रॉड और ओटीपी के जरिए होने वाली वित्तीय ठगी शामिल हैं। सरकार और उद्योग के आंकड़ों से संकेत मिलता है कि यह खतरा अब व्यापक

devanshbharatnews
25 सित॰3 मिनट पठन


पाटन में 26 सितंबर को प्रस्तावित जन संवाद कार्यक्रम, डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया से स्वीकृति की मांग
पाटन/जबलपुर। क्षेत्र में जनसामान्य से सीधे संवाद स्थापित करने और जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ कृषि एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 26 सितंबर 2026 को तान्या कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, पाटन में “जन संवाद कार्यक्रम” आयोजित किए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। इस संबंध में मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया से कार्यक्रम को उनके शासकीय कार्यक्रम में सम्मिलित कर स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया गया है।

devanshbharatnews
24 सित॰1 मिनट पठन


जबलपुर में होम स्टे, फार्म स्टे एवं बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना की कार्यशाला एवं पंजीयन शिविर संपन्न जिम्मेदार पर्यटन से आत्मनिर्भर बनेंगे परिवार - मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड
देवांश भारत जबलपुर | मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं होम स्टे ओनर्स वेलफेयर सोसाइटी, म.प्र. के संयुक्त तत्वाधान में आज होटल कल्चुरी रेसीडेंसी, सिविल लाइन, जबलपुर में संभाग स्तरीय होम स्टे, फार्म स्टे, ग्राम स्टे एवं बेड एंड ब्रेकफास्ट पंजीयन शिविर एवं कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में जबलपुर, कटनी, उमरिया, मंडला, डिंडोरी एवं नरसिंहपुर जिलों से आए 50 से अधिक होम स्टे / एयर बी एंड बी संचालकों ने भाग लिया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में टूरिज्म बोर्ड के अधिकारि

devanshbharatnews
21 सित॰2 मिनट पठन


एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा अब जबलपुर में भी कोटा कोचिंग जैसी तैयारी होंगी घर के पास
जबलपुर । देश में इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए विख्यात एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड कोटा अब मध्यप्रदेश के महत्वपूर्ण शहर जबलपुर में भी ऑफलाइन क्लासरूम कोचिंग की सेवाएं देगा। इसकी घोषणा शनिवार को होटल सत्य अशोका में आयोजित समारोह में की गई। घोषणा के साथ ही एडमिशन शुरू हो गए, एलन एडमिशन स्कॉलरशिप टेस्ट (ए-सेट) और टेलेंटेक्स के माध्यम से एडमिशन पर एलन फीस में 90 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्राप्त की जा सकती है। साथ ही इन प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्य

devanshbharatnews
19 सित॰2 मिनट पठन


जबलपुर में 20 सितंबर को होम स्टे, फार्म स्टे एवं बेड एंड ब्रेकफास्ट पंजीयन शिविर एवं कार्यशाला
जबलपुर | होम स्टे ओनर्स वेलफेयर सोसाइटी, मध्य प्रदेश एवं मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के मार्गदर्शन में संभाग स्तरीय होम स्टे, फार्म स्टे, ग्राम स्टे एवं बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना के अंतर्गत पंजीयन शिविर एवं कार्यशाला* का आयोजन किया जा रहा है। जिले के जिन नागरिकों के पास स्वयं का घर, फार्म हाउस, हेरिटेज होम या एयर बी एंड बी उपलब्ध हैं, वे अपने घर को मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की *होम स्टे योजना 2010 (संशोधित 2018), फार्म स्टे योजना एवं बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना* से जोड़कर पर्यटन की

devanshbharatnews
19 सित॰1 मिनट पठन


एनएक्सटी क्वांटम ओएस में नए बदलाव से एआई+ यूज़र्स को डेटा और प्राइवेसी पर मिलेगा ज्यादा कंट्रोल
मध्य प्रदेश । एआई+ स्मार्टफोन ने एनएक्सटी क्वांटम ओएस का नया वर्जन 1.1 पेश किया है। यह नया वर्जन यूज़र्स की प्राइवेसी को और मजबूत करेगा और साथ ही उन्हें यह समझने और कंट्रोल करने की सुविधा प्रदान करेगा कि अलग-अलग ऐप्स उनके फोन और डेटा को कैसे एक्सेस कर रहे हैं। डेटा को भारत में ही सुरक्षित रखने और उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, एनएक्सटी क्वांटम ने एक ऐसा सिस्टम तैयार किया है, जिसके तहत ऐप्स से जुड़ा 100% डेटा ट्रैफिक भारत में मौजूद सर्वर्स के जरिए ही प्रोसेस होगा। यह सिस्

devanshbharatnews
5 सित॰2 मिनट पठन


आदिवासी गौरव एवं संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई बाइक रैली
देवांश भारत जबलपूर/मंडला। विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार 9 अगस्त को राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान स्थल जबलपुर से मंडला जिले के रामनगर चौगान तक बाईक रैली निकाली गई। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड और होम स्टे ऑनर्स वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जबलपुर पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (जेएटीसीसी) के सहयोग से आयोजित इस रैली में 18 बाइकर्स शामिल थे। बाईक रैली को अपर कलेक्टर रविशंकर राय, मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के साहसिक गतिविधि के संयुक्त संचालक डॉ एस के श्रीवास्तव, एमपीटी के क्

devanshbharatnews
11 अग॰2 मिनट पठन


विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जबलपुर से मंडला तक "हेरिटेज वॉक मोटर साइकिल रैली" का आयोजन
देवांश भारत जबलपुर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गोंडवाना साम्राज्य के अमर शहीदों राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह की स्मृति को समर्पित एक विशेष _हेरिटेज वॉक मोटर साइकिल रैली_ का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली जबलपुर स्थित राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह संग्रहालय से प्रारंभ होकर रामनगर चौगान, मंडला तक जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य आदिवासी गौरव, संस्कृति एवं स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को जन-जन तक पहुंचाना तथा मध्य प्रदेश के हेरिटेज एवं इको टूरिज्म को बढ़ावा देना है। आयोज

devanshbharatnews
8 अग॰2 मिनट पठन


पीवीआर आईनॉक्स ने जबलपुर में विश्वस्तरीय सिनेमा अनुभव की शुरुआत की 3-स्क्रीन वाला नया प्रीमियम मल्टीप्लेक्स शहर के केंद्र में लाया है लक्जरी रिक्लाइनर, शानदार तकनीक और मनोरंजन का एक नया ठिकाना
नेशनल, 07 अगस्त, 2026। भारत के उभरते शहरों में विश्वस्तरीय सिनेमा अनुभव प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए, भारत की सबसे बड़ी और सबसे प्रीमियम सिनेमा प्रदर्शक कंपनी, पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड ने आज जबलपुर में अपने नए 3-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स के शुभारंभ की घोषणा की। यह उद्घाटन मध्य प्रदेश के सबसे तेज़ी से बढ़ते शहरी केंद्रों में से एक जबलपुर में विश्वस्तरीय सिनेमा अनुभव लाकर शहर के मनोरंजन परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण बढ़ोतरी दर्ज करता है। एक प्रीमियम मनोरंजन ठिकाने क

devanshbharatnews
7 अग॰3 मिनट पठन


दो दिवसीय निःशुल्क श्रवण क्षमता शिविर में 200 से अधिक हितग्राही हुए लाभान्वित, गहन जांच से मिला सही और सटीक निदान
जबलपुर। स्वर्गीय डॉ. कैलाश नाथ मेहरा की प्रथम पुण्यतिथि के पावन अवसर पर वाणी स्पीच एंड हियरिंग क्लिनिक प्रा. लि - द्वारा आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क श्रवण क्षमता जाँच एवं परामर्श शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर के दौरान दो दिनों में 200 से अधिक शिशु, बच्चे, वयस्क एवं बुजुर्ग लाभान्वित हुए, उनकी श्रवण क्षमता की विस्तृत जाँच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। क्लिनिक की डायरेक्टर डॉ. सोनल मेहरा ने बताया कि श्रवण क्षमता में कमी का समय पर पता लगा

devanshbharatnews
2 अग॰3 मिनट पठन


भोपाल रियासत द्वारा संस्थाओं को दान की भूमि पर उठे सवाल; विधानसभा में मामला
देवांश भारत भोपाल। भोपाल रियासत द्वारा वर्ष 1910 से 1947 के बीच श्मशान, धार्मिक और सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए दान में दी गई 12 जमीनों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इन बेशकीमती जमीनों के रिकॉर्ड गायब होने, मूल उद्देश्य बदलने और उन्हें निजी हाथों में बेचे जाने के गंभीर आरोप लगे हैं। विधानसभा में दान की भूमि का मामला विगत 16 जुलाई 2027 को विधायक विवेक पटेल ने ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग के पास रियासतका

devanshbharatnews
2 अग॰2 मिनट पठन


वाणी स्पीच एंड हियरिंग क्लिनिक द्वारा दो दिवसीय निःशुल्क श्रवण क्षमता शिविर आज से
जबलपुर। स्वर्गीय डॉ. कैलाश नाथ मेहरा की प्रथम पुण्यतिथि के पावन अवसर पर वाणी स्पीच एंड हियरिंग क्लिनिक प्रा. लि. द्वारा आज से दो दिवसीय निःशुल्क श्रवण क्षमता जाँच एवं विशेषज्ञ परामर्श शिविर का शुभारंभ किया जा रहा है। क्लिनिक की डायरेक्टर डॉ. सोनल मेहरा ने इस संदर्भ में बताया कि स्वर्गीय डॉ. कैलाश नाथ मेहरा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य शिशुओं, बच्चों, युवाओं, वयस्कों एवं वरिष्ठ नागरिकों में श्रवण संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान कर उन्हें उचित

devanshbharatnews
1 अग॰2 मिनट पठन


आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड एईएसएल(AESL) के स्टूडेंट आर्यमन सोलंकी एनईईटी (NEET) UG 2026 में AIR 46 के साथ मध्य प्रदेश स्टेट टॉपर बने।
देवांश भारत जबलपुर : टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में नेशनल लीडर, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड (AESL) ने गर्व से घोषणा की कि जबलपुर ब्रांच के क्लासरूम प्रोग्राम के स्टूडेंट आर्यमन सोलंकी, नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट एनईईटी (NEET UG) 2026 में 720 में से 696 शानदार मार्क्स के साथ ऑल इंडिया रैंक (AIR) 46 हासिल करके मध्य प्रदेश स्टेट टॉपर बने हैं। यह शानदार परफॉर्मेंस आर्यमन की लगातार कड़ी मेहनत, पक्के इरादे और डिसिप्लिन्ड तैयारी को दिखाता है, जिसे आकाश में

devanshbharatnews
17 जुल॰2 मिनट पठन


आय से अधिक संपत्ति मामले में डॉ आदर्श विश्नोई के खिलाफ जांच शुरू, सीएमएचओ ने जारी किया नोटिस, शिकायतकर्ता के बयान दर्ज
देवांश भारत जबलपुर। सेडमैप आउटसोर्स घोटाले और एचपीवी वैक्सीनेशन घोटाले में लिप्त नर्सिंग होम शाखा के जिला नोडल अधिकारी और पाटन के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ आदर्श विश्नोई की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते 9 जून को समाजसेवी और शिकायतकर्ता अरविन्द मिश्रा ने कलेक्टर जनसुनवाई में उपस्थित होकर डॉ विश्नोई के द्वारा अवैध कमाई कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के एक नए घोटाले के संबंध में 164 पन्नों का विस्तृत शिकायत पत्र सौंपा था। इस भारी भरकम पुलिंदे में डॉ बिश्नोई की अवैध संपत

devanshbharatnews
30 जून3 मिनट पठन


कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल इंदौर में 'चिल्ड्रन्स हार्ट सेंटर' की शुरूआत; बच्चों के ह्रदय के इलाज के लिए अब इंदौर में ही मिलेंगे कोकिलाबेन मुंबई हॉस्पिटल के टॉप सुपर-स्पेशलिस्ट डॉक्टर
कोकिलाबेन हॉस्पिटल, मुंबई के विशेषज्ञ डॉक्टर अब इंदौर में पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी (बच्चों के ह्रदय के रोग), ऑन्कोलॉजी (कैंसर), इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी, न्यूरोसाइंस (दिमाग और नसों के रोग) और ट्रांसप्लांटेशन (अंग प्रत्यारोपण) विभागों में नियमित ओपीडी और उन्नत इलाज एवं ऑपरेशन करेंगे। इस तरह मध्य प्रदेश और पड़ोसी क्षेत्रों में विशिष्ट स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और भी बेहतर बनाया जाएगा। इंदौर: कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल, इंदौर ने अपने विशेष चिल्ड्रन्स हार्ट सेंटर की शुरूआत

devanshbharatnews
26 जून4 मिनट पठन


निराश्रित' नहीं भगवान के 'आश्रित' हैं आप निराश्रित वृद्ध आश्रम में व्यास पीठ से सुरेंद्र कृष्ण शास्त्री के उदगार
देवांश भारत जबलपुर। वृद्ध आश्रम में निवास करने वाले आप सभी लोग असल में निराश्रित नहीं हैं, क्योंकि आप सभी भगवान के आश्रित हैं। जो भगवान के आश्रित होते हैं, उनको उनके सुख का ध्यान भगवान स्वयं रखते हैं। इसलिए तो भगवान ने व्यवस्था बनकर आप सभी को इस वृद्ध आश्रम में रखा है। जहां आप सभी लोगों को घर से ज्यादा बेहतर सुख और सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। अब आप भी इसका लाभ उठाते हुए निरंतर भगवान का नाम जाप और कीर्तन करें, जिससे आपका कल्याण होगा। उक्त उदगार निराश्रित वृद्ध आश्रम शास्त्री

devanshbharatnews
25 जून1 मिनट पठन
