crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

अवैध मादक तस्करी के ख़िलाफ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता 1000 किग्रा गाँजे के साथ पाँच गिरफतार

  • लेखक की तस्वीर: News Writer
    News Writer
  • 21 दिस॰ 2021
  • 1 मिनट पठन

भिण्ड पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ की बिक्री करने वालों के ख़िलाफ़ कार्यवाही मे मुखविर तंत्र विकसित कर प्रभावी कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया पुलिस अधीक्षक भिण्ड ने प्रेसवार्ता में वताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई । कुछ तस्कर मालनपुर फेक्ट्री ऐरिया तिलोरी तिराह से होते हुये एक केले के ट्रक में गाँजे की बड़ी खेप छिपाकर रिठौरा होते हुये मुरैना ले जा रहे है। तभी पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए तस्दीक कर तस्करों की गिरफ्तारी के लिए अनुविभागीय अधिकारी आर के एस राठोर के नेतृत्व में

निरीक्षक विनोद कुशवाह, उनि० शिवप्रताप सिंह राजावत सायबर सैल एवं अमायन थाना प्रभारी दीपेन्द्र यादव को कार्यावाही के निर्देशित किया। आदेश पर संयुक्त कार्यवाही करते हुये पिंपॉइट स्थान पर घेराबंदी गयी तो तिलोरी तिराह पर एक ट्रक कोंक एमपी 06 एचसी 1067 खडा दिखा। जिसमें पांच व्यक्ति बैठे थे ट्रक की तलाशी ली गयी तो केले के बीच गॉजा भरा हुआ था। उस 39 बोरों में कुल 1000 किलो गाँजा (कीमती दो करोड रूपये) को जप्त किया गया। गिरफ्तार ट्रक ड्रायबर एवं अन्य साथियों के विरूद्ध थाना मालनपुर में प्रकरण पजीबत करपूछताछ की जा रही है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page