crossorigin="anonymous">
top of page

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में मातृ शक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजला का महिला सम्मेलन संपन्न


ree

जबलपुर। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा महिला सम्मेलन का आयोजन जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, विधायक श्री अशोक रोहाणी, कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ नेता डॉ जितेंद्र जामदार, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिंकू विज, महामंत्री श्री रजनीश यादव, श्री पंकज दुबे, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमती अश्वनी पराँजपे, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती सुषमा जैन, जिला मंत्री डिम्पी विश्वकर्मा, रेनू कोरी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती रूपा राव की उपस्थिति में भाजपा कार्यालय रानीताल में आयोजित किया गया।

ree

आत्मनिर्भर भारत अभियान के संयोजक डॉ जितेंद्र जामदार ने सम्मलेन को सम्बोधित करते हुये कहा 2047 में भारत विश्व का नेतृत्व करें और एक विकसित भारत बनेगा यह संकल्प हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का है और विकसित भारत के इस संकल्प को पूरा करने हमें आत्मनिर्भर भारत बनना होगा और आत्मनिर्भर भारत तब बनेगा जब हम स्व निर्मित वस्तुओं का उपयोग प्रारम्भ करेंगे


डॉ जामदार ने कहा हमारी सरकारे चाहे केंद्र की हो या राज्यों की दोनों आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कार्य कर रही है, हमारी सरकार ने नई शिक्षा नीति लागू कर शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत का प्रयास प्रारम्भ किया, देश की महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने स्व सहायता समूहों की योजना प्रारम्भ की और आज देश में

10 करोड़ से अधिक स्व सहायता समूह कार्यरत है जिसके माध्यम से हमारी महिलाये आत्मनिर्भर बन रही है महिलाओ की शिक्षा और रोजगार से जुड़ने का लाभ यह हुआ कि आज देश में महिलाओ और पुरुषो का अनुपात

एक हजार के मुकाबले एक हजार बीस हो गया है।


भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन ने उपस्थित मातृ शक्ति को स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प दिलाया

ree

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने सम्मलेन को सम्बोधित करते हुये कहा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियंता जो पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती 25 सितम्बर से प्रारम्भ हुआ और 25 दिसंबर पं अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती तक चलेगा जिसके अंतर्गत आज महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया, यह सम्मलेन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में हमारी माताओ बहिनों के योगदान के लिए आयोजित किया गया है, महिला जो हमारे घर की लक्ष्मी होती है, महिलाओ से ही कोई मकान घर बनता है और घरों में रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं को घर की महिला ही या तो खरीदती है या हमारे भाइयो के माध्यम से लेती है, आज इस सम्मलेन के माध्यम से आप सभी बहिनों से अनुरोध करना चाहता हूं कि आप बाजार से जो भी वस्तु ख़रीदे वह हमारे देश में ही निर्मित हो मतलब स्वदेशी हो, क्योंकि आत्मनिर्भर भारत बनने का रास्ता स्वदेशी से ही होकर जाता है।


सम्मलेन को विधायक श्री अशोक रोहाणी ने सम्बोधित करते हुये कहा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में देश की महिलाओ का महत्पूर्ण योगदान है देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, और प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मातृ शक्ति के उत्थान के जितनी योजनाएं हमारी सरकारों ने लागू की उतनी पूर्व में कभी नहीं हुई और हमें आत्मनिर्भर और विकसित भारत यदि हमें बनाना है तो उसमे सबसे पहली भूमिका हमारी माताओ बहिनों की ही होंगी।


महिला सम्मलेन की शुभारम्भ वन्दे मातरम गान एवं महापुरुषों पर पुष्पांजलि के साथ हुआ।

कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष श्रीमती रूपा राव एवं आभार महानगर महामंत्री श्रीमती रीना राय ने व्यक्त किया।


महिला सम्मलेन में वरिष्ठ नेत्री प्रीति वाजपेयी, रत्ना श्रीवास्तव, महिला मोर्चा महामंत्री रीना राय, मधुबाला राजपूत, अर्चना अग्रवाल, कल्पना तिवारी, नीता रजक, श्वेता सिंह, दीपमाला केसरवानी, सुमन यादव, पार्षद लवलीन आंनद, अंशुल यादव, प्रिया तिवारी, सोनिया सिंह, प्रतिभा भापकर, अर्चना सिसोदिया, वर्षा सेन नूपुर लखेरा, पूनम प्रसाद, अर्चना यादव, कुसुम चौबे, मोना साहू के साथ बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित थी।


टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page