crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडों से पीट पीटकर एक युवक को मौत के घाट उतारा

13 नव॰ 2021
1 मिनट पठन

आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडों से पीट पीटकर की युवक की हत्या

शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र के ठाटी गांव में रंजिश से जुड़ा मामला सामने आया है, जहां

मृतक का नाम राजेंद्र यादव बताया जा रहा है। दरअसल मृतक राजेंद्र अपने खेत की तरफ जा रहा था, इसी दौरान आधा दर्जन लोगों ने मौका पाकर उसे रास्ते में ही रोककर घेर लिया और लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने मरणासन्न राजेंद्र को गांव के नजदीक नदी के पास फेंककर भाग निकले। वहीं हमलावरों में से ही एक आरोपी ने मृतक के परिजनों के घर पहुंचकर राजेंद्र के घायल अवस्था में पड़े होने की बात कही। परिजन मौके पर पहुंचे तो राजेंद्र मरणासन्न पड़ा हुआ था और उसके सिर, आंख और कान से खून बह रहा था। वहीं परिजन घायल राजेंद्र को शिवपुरी जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे लेकिन घायल राजेंद्र ने रास्ते में ही दम तोड दिया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

 
 
 

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों को डुओलिंगो देगा 12 महीने का सुपर सब्सक्रिप्शन

दिल्ली। दुनिया के अग्रणी मोबाइल लर्निंग प्लेटफॉर्म डुओलिंगो ने भारत के सबसे बड़े दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page