crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

आधार कार्ड बनाने के नाम पर की जा रही है अवैध वसूली....

17 दिस॰ 2021
1 मिनट पठन

टीकमगढ़ शहर की नगर पालिका में ऑपरेटर हेमंत प्रजापति द्वारा आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं जिसमें उपभोक्ताओं द्वारा आरोप लगाए गए हैं कि उनके द्वारा अवैध वसूली की जा रही है बताया गया है कि बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए 150 रुपए एवं आधार अपडेट कराने के लिए 100 रुपये लिये जा रहे हैं जबकि विभाग द्वारा राशि कुछ और ही निर्धारित की गई है।

जानकारी के अनुसार नया आधार कार्ड बनवाने के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता और आधार अपडेट कराने के लिए 50 रुपये निर्धारित किए गए हैं लेकिन ऑपरेटर द्वारा निर्धारित राशि से अधिक राशि लेकर उपभोक्ताओं के साथ ठगी की जा रही है इस मामले में संबंधित अधिकारी को संज्ञान लेना चाहिए और ऐसे धोखेबाज के ऊपर कार्यवाही जरूर करना चाहिए।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page