crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

उमरिया पुलिस ने पकड़ा अवैध गांजा की खेती

17 नव॰ 2021
1 मिनट पठन


उमरिया पुलिस को लगातार अवैध मादक पदार्थ विक्रय की सूचना मिल रही थी जिस पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एच.पी. गैस एजेन्सी के सामने रेलवे पटरी के उस पार ऋषिराम सेन अपने खेत में गांजा के पेड़ और पत्ते छुपा कर अवैध रूप से रखा हुआ है। थाना प्रभारी कोतवाली उमरिया सुन्द्रेश सिंह मरावी ने बताया कि संदेही ऋषिराम सेन के खेत में कोतवाली पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही की गई जिस पर आरोपी के कब्जे से उसके खेत में 9 किलो 100 ग्राम गांजे की बरामदगी कर एन डी पी एस की कार्रवाई की गई है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page