crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

एमपी ट्रांसको वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का समापन रीती शुक्ला टेबल टेनिस में चैंपियन,बबिता गजभिये और मोनीश उइके बने शतरंज के सरताज


जबलपुर। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के समापन दिवस पर टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम एवं कबड्डी स्पर्धाओं में रोमांचक एवं संघर्षपूर्ण मुकाबले देखने को मिले।


महिला वर्ग की टेबल टेनिस स्पर्धा में रीती शुक्ला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंजू नीखरे को सीधे सेटों में हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। शतरंज के स्विस सिस्टम से खेले पुरुष मुकाबलों में मोनीश उइके 5-0 की जीत के साथ सरताज बने जबकि महिला वर्ग मे बबिता गजभिये ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।

पुरुष टी टी मे तबरेज, इकबाल की जोडी विजेता

आज खेले गए अन्य फाइनल मुकाबले में तबरेज चौधरी और इकबाल खान की ऊर्जा मय युवा जोड़ी ने अनुभव को मात देते हुए हर्ष श्रीवास्तव और विनय परवार की जोड़ी को हराकर टेबल टेनिस डबल का खिताब जीता।


शतरंज का संघर्ष

पुरुष शतरंज मुकाबले में चंद्रकांत श्रीवास्तव द्वितीय रहे। तीसरे स्थान पर संयुक्त रुप से रविंद्र पटेल, यदुराज राय, रामनरेश सिंह एवं नितिन सेन रहे।

महिला वर्ग के शतरंज मुकाबले मे बबिता गजभिये विजेता बनी जबकि अंजू नीखरे रनर्स अप रहीं.

पारिवारिक महिला शतरंज वर्ग मे नेशनल खिलाडी सोनिका सुपटकर विजेता बनी.


कबड्डी मे ई एच टी जॉइंट्स रहे विजेता

कबड्डी के संघर्षपूर्ण और खेल भावना से भरपूर प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले में ई एच टी जॉइंट्स जबलपुर टीम ने ट्रांसको सागर को हराकर खिताब जीता।


रस्साकशी मे पावर वारियर्स विजेता

रस्साकशी में पारिवारिक महिला सदस्यों और कार्मिकों की संयुक्त टीमों के बीच रोचक संघर्ष हुआ। वहीं पुरुषों के मुकाबले में पावर वारियर्स ने टेस्टिंग टाइटंस को हराकर खिताब जीता.


लेमन रेस

महिलाओं की लेमन रेस स्पर्धा में श्रीमती शिरीन अली प्रथम स्थान पर रहीं.

जबकि श्रीमती अल्पना श्रीवास्तव द्वितीय एवं श्रीमती शालिनी मिश्रा तृतीय रही।


पुरस्कार वितरण

विजेताओं को पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि एमपी ट्रांसको के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री एस पी गुप्ता,विशिष्ट अतिथि मध्य प्रदेश विद्युत महिला मंडल की अध्यक्ष डॉक्टर अंजना तिवारी,प्रबंध संचालक सुनील तिवारी एवं ट्रांसको खेल प्रकोष्ठ के नोडल मुख्य अभियंता राजीव अग्रवाल द्वारा प्रदान किया गया।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page