crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

क्या सौम्या टंडन ने 'बिग बॉस 14' के लिए 'भाबीजी घर पर हैं' को कहा अलविदा? एक्ट्रेस ने दिया जवाब

  • लेखक की तस्वीर: News Writer
    News Writer
  • 23 अक्टू॰ 2021
  • 1 मिनट पठन

टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन इन दिनों पॉप्युलर सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' को छोड़ने के चलते चर्चा में हैं। उन्होंने 21 अगस्त को शो के लिए आखिरी बार काम किया था। सौम्या को शो के सेट सभी ने एकसाथ विदाई भी दी। उनके शो को छोड़ने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अब चर्चा है कि उन्होंने रिएलिटी शो बिग बॉस 14 के लिए भाबीजी घर पर हैं को अलविदा कहा है। इस पर सौम्या अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से सौम्या टंडन ने इसबारे में बात की है। सौम्या ने बताया कि उन्होंने 'बिग बॉस 14' के लिए भाबीजी घर पर हैं नहीं छोड़ा था। सौम्या टंडन ने कहा, ''मुझे 'बिग बॉस' के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने मुझे पहले भी कई बार शो की पेशकश की है। 'भाबीजी घर पर हैं' छोड़ने के पीछे का कारण निश्चित रूप से बिग बॉस नहीं है। यह बहुत ही पहले लिया गया निर्णय था और इसका 'बिग बॉस' से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन, मैं 'बिग बॉस' नहीं कर रही हूं। मुझे नहीं लगता कि यह मेरे लिए है। मुझे नहीं लगता कि मैं उसके लिए सक्षम हूं।''

तमाम अफवाहों के बीच हाल ही में सौम्या ने शो छोड़ने का कारण खुद जाहिर किया था। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में सौम्या टंडन ने कहा, 'हां मैंने अपना कॉन्ट्रैक्ट नहीं बढ़वाने का फैसला लिया है। 21 अगस्त 2020 मेरी शूटिंग का आखिरी दिन होगा। मैं शो छोड़ रही या नहीं, आखिरकार अब लोग बातें बनाना बंद कर देंगे।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page