crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

कटनी जिले में मैदानी स्वास्थ्य कर्मियों ने वेतन आहरण को लेकर किया काम बंद, आज हड़ताल


मध्यप्रदेश । जबलपुर कटनी जिले में मैदानी स्वास्थ्य कर्मियों ने वेतन आहरण ना होने के कारण आज से काम बंद हड़ताल कर दी है। संघ के आवाहन पर आज से काम बंद हड़ताल पर चले गए हैं। न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश के ब्लोक अध्यक्ष अंगद तिवारी डीमर खेडा एवं जागरूक अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय कल्याण समिति संघ की जिलाध्यक्ष सुषमा पांडे ने बताया कि वेतन आहरण ना होने के कारण एवं एवं शासन के अनमोल एप में कार्य न करने के कारण जिसका कारण भी सुषमा पांडे द्वारा बताए गया की उनके पूरे मैदानी स्वास्थ्य कर्मी शासन के सभी कार्यक्रमों में भाग लेते थे| कोविड-19 की ड्यूटी भी कर रहे थे, उसके बाद भी उन्हें सापताहिक अवकाश नहीं मिल रहा था तथा सुबह 7 बजे से रात 8 से 9 बजे तक लगातार अपने कार्य इमानदारी से कियें हैं जिसके कारण उनके पास समय कम होने के कारण अनमोल एप में काम नहीं कर पा रहे थे। और उनका वेतन भी रोका गया जिसके बाद संघ के द्वारा निर्णय लिया गया और शासन को पत्र के माध्यम से अवगत भी कराया गया था। कि अगर वेतन आहरण नहीं होगा तो 4 तारीख से काम बंद हड़ताल कर दी जाएगी जिसके बाद मैदानी स्वास्थ कर्मियों द्वारा आज से काम बंद हड़ताल कर दी गई है।

15 से 18 वर्ष आयु के बच्चों को लगने वाली वैक्सीनेशन पर असर पड़ने के आसार हैं — जिसके बाद कटनी जिले में जो शासन के द्वारा 15 से 18 वर्ष तक के आयु के बच्चों को जो कोरोना वैक्सीम लगनी है उसपर भी असर पद सकता है, क्योंकि ये हड़ताल उन मैदानी स्वास्थ कर्मियों की है जो मैदान में रहकर पूरी इमानदारी से अपने कार्य को करते है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page