crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

कलेक्टर-एसपी ने बरगी विधायक के साथ बेलखेड़ा में लाडली बहना एवं महिला सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा


जबलपुर। जिले के शहपुरा विकासखण्ड के ग्राम बेलखेड़ा में आयोजित किये जा रहे राज्य स्तरीय लाडली बहना एवं महिला सम्मेलन की तैयारियों का आज बुधवार को बरगी विधायक श्री नीरज सिंह के साथ कलेक्टर दीपक सक्सेना एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने व्हीव्हीआईपी रुट से लेकर मंचीय व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के बाद कार्यक्रम स्थल के समीप बनाये जा रहे अस्थाई हेलीपेड का भी निरीक्षण किया और सुरक्षा के मद्देनजर सभी जरूरी एहतियात बरतने की हिदायत अधिकारियों को दी।

ज्ञात हो कि बेलखेडा में 13 जून को आयोजित राज्य स्तरीय लाडली बहना एवं महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हो रहे हैं। डॉ यादव इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की प्रदेश भर की लाभार्थी बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से योजना की जून माह की किश्त अंतरित करेंगे तथा बहनों से संवाद भी करेंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के एलपीजी कनेक्शनधारी उपभोक्ता एवं गैर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना श्रेणी में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की हितग्राही बहनों को रसोई गैस रिफिल के लिये 450 रुपये की अनुदान राशि का वितरण भी किया जायेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना की राशि का तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की माह मई पेड इन जून की राशि का वितरण भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस सम्मेलन में सिंगल क्लिक के माध्यम से करेंगे।

सम्मेलन की तैयारियों के निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा भी मौके पर मौजूद थे।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page