crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

ग्रेटर नोएडा : एक और सपा नेता को गोली मारी, दो दिन में दूसरी घटना, कल एक की हुई थी हत्या

  • लेखक की तस्वीर: News Writer
    News Writer
  • 23 अक्टू॰ 2021
  • 1 मिनट पठन


ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के तिलपता गांव के पास शुक्रवार रात अज्ञात बदमाशों ने समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली उनके हाथ में लगी है।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि सपा नेता बृजपाल राठी शुक्रवार रात अपनी कार में सवार होकर अपने साथियों के साथ तिलपता गांव के पास से गुजर रहे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोली चला दीं।

सपा नेता की गोली मारकर हत्या, पुलिस को 'भाई' पर शक

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, उन्होंने बताया कि एक गोली उनकी कार के शीशे को तोड़ती हुई उनके हाथ में जा लगी। थाना प्रभारी ने बताया कि इलाज के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव से पूर्व सपा नेता को पुलिस की सुरक्षा मिली हुई थी। आचार संहिता के चलते उनकी सुरक्षा हटा दी गई थी। सपा नेता के दो भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के रामटेक कटारिया की ताबड़तोड़ गोली चला कर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद सपा नेता पर जानलेवा हमले से जिले में इस बात की चर्चा है कि लोकसभा चुनाव के बाद जनपद में सपा नेताओं पर घातक हमले हो रहे हैं। इन घटनाओं के चलते समाजवादी पार्टी के नेताओं में भारी रोष है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page