crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

गुणवत्ता नियंत्रण एवं प्रबंधन पर निर्माण विभागों के इंजीनियर्स की संभाग स्तरीय कार्यशाला प्रारंभ


जबलपुर - लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की पहल पर लोक निर्माण विभाग, पीआईयू, राष्ट्रीय राजमार्ग, सेतु, सड़क विकास निगम एवं भवन विकास निगम जैसे निर्माण विभागों के उपयंत्री से लेकर मुख्य अभियंता स्तर तक के अधिकारियों के लिए आज शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रदेश के सभी संभागीय मुख्‍यालयों में गुणवत्ता नियंत्रण एवं प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भोपाल से वीसी के माध्यम से कार्यशाला से जुड़े हैं। इन कार्यशालाओं में निर्माण विभागों के इंजीनियर्स को दो-दो वरिष्ठ अभियंताओं द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संभागीय मुख्यालय जबलपुर में यह कार्यशाला घंटाघर के समीप स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस कल्चरल एंड इन्फर्मेशन सेंटर में आयोजित की गई है।

कार्यशाला में जबलपुर संभाग के लगभग 300 इंजीनियरों को प्रशिक्षण देने के लिए भोपाल से प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग एस.आर. बघेल एवं मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग के.एस. यादव जबलपुर आये हैं। कार्यशाला में निर्माण विभागों के संभाग के सभी इंजी उपस्थित हैं।


जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page