crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

गुरुग्राम में बंद पड़े एक मकान में मिले दो हैंड ग्रेनेडऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया से जुड़े? :

4 मार्च 2022
1 मिनट पठन

जबलपुर, हरियाणा के गुरुग्राम में बंद पड़े एक मकान में मिले दो हैंडके तार जबलपुर के ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया से जुड़ रहे है। सेना, पुलिस और अद्र्धसैनिकों के लिए बनाए जाने वाले हैंड ग्रेनेड सूने मकान में कैसे पहुंचा, इसकी जांच हरियाणा पुलिस के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियां भी कर रही है। गुरुग्राम की थाना सेक्टर-40 से दो सदस्यीय पुलिस की टीम ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया पहुंची है। जो अनेक अहम बिन्दुओं पर जांच कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।

खमरिया थाना प्रभारी निरुपमा पांडे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दो सदस्यीय टीम यहां पहुंची है। जिसमें हरियाणा के गुरुग्राम की थाना सेक्टर-40 के एसआई चरण सिंह व दीपक जबलपुर पहुंचे है। दोनों पुलिस कर्मियों ने पहले एसपी कार्यालय पहुंच कर यहां के अधिकारियों से मिले और गुरुग्राम के पुलिस अधिकारियों का पत्र देते हुए जांच में सहयोग मांगा। इसके बाद टीम को खमरिया थाने भेजा गया। वहां से स्थानीय थाने की पुलिस के साथ दोनों कर्मी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया पहुंचे। टीम अभी जबलपुर में रुकी है। फैक्ट्री से मिलने वाले जवाब के बाद टीम की जांच आगे बढ़ेगी।

ये होगी जांच गुरुग्राम सेक्टर-31 में बंद मकान में मिले दोनों हैंड ग्रेनेड खमरिया जबलपुर में बने हैं या किसी अन्य ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बने हैं?

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page