गैलेक्सी हॉस्पिटल में 'आयुष्मान ' से हुई निःशुल्क ओपन हार्ट सर्जरी
- devanshbharatnews

- 15 घंटे पहले
- 1 मिनट पठन

सिवनी से आए पेशेंट को समय पर मिली सहायता, चिकित्सकों को जीवन बचाने के लिए दिया धन्यवाद
जबलपुर। गैलेक्सी मल्टीस्पेशिएलिटी हॉस्पिटल, उखरी चौक में आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क ओपन हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। सिवनी जिले के 50 वर्षीय घनश्याम अग्रवाल गंभीर हृदय रोग से पीड़ित थे, उन्हें लगातार सांस लेने में तकलीफ व असामान्य हृदय गति जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। प्राथमिक जांच व परीक्षणों के बाद चिकित्सक दल ने उनकी स्थिति को गंभीर आंकते हुए ओपन हार्ट बायपास सर्जरी की सिफारिश की।
डायरेक्टर डॉ. विवेक गुप्ता ने बताया कि सर्जरी का नेतृत्व वरिष्ठ सर्जन डॉ. अखिलेश दुबे और उनकी विशेषज्ञ टीम ने किया। सर्जिकल टीम और आईसीयू स्टाफ ने मिलकर समुचित प्रिकॉशन , आधुनिक कार्डियक मॉनिटरिंग और पोस्ट-ऑपरेटिव केयर सुनिश्चित की, जिसके परिणामस्वरूप ऑपरेशन सफल रहा और पेशेंट ने सुचारू रिकवरी शुरू कर दी। वर्तमान में घनश्याम अग्रवाल अस्पताल में निगरानी के बाद पूरी तरह स्वस्थ हैं।
डॉ. दुबे ने कहा, “हमारा उद्देश्य हर मरीज तक गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना है। आयुष्मान योजना के माध्यम से ऐसे गंभीर मामलों में निःशुल्क इलाज कराना हमारे लिए गर्व की बात है।” मरीज ने भी ऑपरेशन टीम और अस्पताल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि समय पर मिली चिकित्सा सहायता ने उनका जीवन बचाया। डॉ अखिलेश दुबे ने बताया कि अस्पताल आधुनिक कार्डियक सुविधाओं, अनुभवी सर्जिकल टीम और समर्पित नर्सिंग स्टाफ के साथ लगातार जटिल कार्डियक मामलों का सफल इलाज करते आ रहा है।।
.png)



टिप्पणियां