crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने युवा कांग्रेस को कहा गुंडों का समूह

भोपाल। विश्वास सारंग ने युवा कांग्रेस के 12 मई को भोपाल में होने जा रहे बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक रोटी सेकने और पद बचाने के लिये सरकार की नीतियों का विरोध करती है, युवक कांग्रेस इस नीति का विरोध कर रही है क्योंकि हमारी सरकार गरीब और जनता के कल्याण के लिये काम कर रही है, युवक कांग्रेस चंद गुंडे बदमाशों को इक्ट्टठा कर प्रदर्शन कर रही है। युवक कांग्रेस गुंडों का समुह है, हमें यह देखना होगा इस प्रदर्शन में कितने गुंडे बदमाश आते हैं। वही विधायक लक्ष्मण सिंह के ट्वीट पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि लक्ष्मण सिंह जैसे धैर्यवान नेता का इस तरह की बातों पर समय व्यर्थ करना आश्चर्यजनक है, सिंधिया म.प्र और देश के वो नेता जनता के बीच में जनता की सेवा करने का काम किया है, सिंधिया ने कांग्रेस की जड़े हिला दी है इसीलिये कांग्रेस नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है। सिंधिया के कारण ही कांग्रेस की भ्रष्टाचार की अर्थव्यवस्था खत्म हुई है, ज्योतिरादित्य सिंधिया जनता की समस्या के लिये लड़ने वाले नेता है। दरअसल विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट किया था की श्यामला हिल्स में राजा, महाराजा से लेकर भूतपूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान मुख्यमंत्री तक का निवास है, अगर यह सब मिलकर पड़ोसी धर्म निभाएं, प्रदेश की समस्याओं पर चर्चा कर हल निकाले, तो अच्छा होगा। ऐसे में सभी को मतभेद मिटाकर प्रदेश के विकास के लिए काम करना चाहिए।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page