crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

जबलपुर आ रहा है इंडिया का पहला कॉमेडी मैजिक शो, यहां खाली हाथों से बरसेंगे नोट ! प्रयागराज के जाने-माने जादूगर हेमराज लेकर आ रहे शानदार शो, 13 दिसंबर से होगा आयोजन


देवांश भारत जबलपुर। आपके अपने जबलपुर में होने जा रहा है एक शानदार मैजिक शो। इसमें न सिर्फ़ आप खाली हाथों से नोटों की बारिश होते देखेंगे, बल्कि जादूगर कई हैरान कर देने वाले करतब भी दिखाएंगे। ये मैजिक शो कोई और नहीं बल्कि जादू की दुनिया के जाने-माने मैजिशियन प्रयागराज के "डायमंड स्टार जादूगर हेमराज" लेकर आ रहे हैं। जादूगर हेमराज ने बताया कि यह मैजिक शो अपने आप में बेहद खास है यह भारत का पहला कॉमेडी मैजिक शो है।

यानी यहाँ जादू के साथ-साथ छूटेंगे हँसी के फव्वारे भी। एम.जी.जी. पैलेस, दमोहनाका में 13 दिसंबर से रोजाना दो शो आयोजित किए जाएंगे। इन शो में बच्चों को हवा में उड़ाना, मन की शक्ति, गोरिल्ला जैसे कई शानदार आइटम शामिल रहेंगे। ये एक कंप्लीट फैमिली शो है जिसका हर सदस्य आनंद उठा सकेगा। इस शो में काफी कुछ नया और थीम बेस्ड है, जो आपको एक अलग ही दुनिया की सैर करवाएगा। जादूगर हेमराज ने बताया कि उन्हें इस क्षेत्र में वर्षों का अनुभव है और वे देशभर में अपने जादू का हुनर दिखा चुके हैं। शो का समय शाम 4:30 बजे और शाम 6:45 बजे निर्धारित किया गया है। शो करीब एक माह तक जारी रहेगा।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page