crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

जबलपुर नगर निगम में बिना मास्क के अधिकारी, कर्मचारि नहीं कर पाएंगे प्रवेश


नगर निगम में बिना मास्क के अधिकारी, कर्मचारियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सभी अधिकारी, कर्मचारियों को मास्क लगाकर ही दफ्तर आना अनिवार्य किया गया है। दरअसल कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर की रोकथाम के लिए निगमायुक्त ने सख्त कदम उठाते हुए उक्त संबंध में निर्देश जारी कर दिए है।

निगमायुक्त ने संदीप जीआर ने जारी निर्देश में कहा कि बिना मास्क लगाए दफ्तर आने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अधिकारी, कर्मचारियों पर नजर रखने की जिम्मेदारी अपर आयुक्त आयुक्त महेश कुमार कोरी सौंपी गई है। इसके अलावा कार्यालय आने वाले नागरिकों से भी मास्क लगाकर ही आने की अपील की गई है।

निर्देश मिलते ही हुआ अमल: निगमायुक्त के निर्देश मिलते ही कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे नगर निगम के मुख्य द्वार पर तैनात हो गए। इस दौरान बिना मास्क के प्रवेश करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को मास्क पहनकर परिसर में प्रवेश करने का आग्रह किया गया। जबकि आम नागरिकों को मास्क पहनकर ही निगम परिसर में जाने की इजाजत दी गई।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page