crossorigin="anonymous">
top of page

जबलपुर भाजपा द्वारा दो विधनसभा क्षेत्रो में लोकतंत्र की हत्या करने का जघन्य अपराध के खिलाफ धरना प्रदर्शन ।


ree

जबलपुर - जबलपुर में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश अनुसार भाजपा द्वारा दो विधनसभा क्षेत्रो में लोकतंत्र की हत्या करने का जघन्य अपराध किया गया है,जिसके विरोध में कांग्रेस द्वारा अम्बेडकर चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा मंच से हुंकार भरी और इस संविधान विरोधी सरकार को घेरा सौरव शर्मा ने बताया कि गरीब विरोधी निकम्मी सरकार जिसने आज देश के संविधान को खतरे में रखा हुआ है, कहीं ना कहीं महंगाई, बेरोजगारी की समस्याओं से जूझ हमारे तमाम मध्यम वर्ग और गरीब नागरिकों की परेशानियां कम करने की बजाय यह भ्रष्ट सरकार गलत रीति और नीति से इस देश की जनता को भ्रमित कर रही है, अगर इस देश में कुछ समय और यह भ्रष्ट सरकार सत्ता में रही तो इसका खामियाजा समूचे देश को भुगतना पड़ेगा कार्यक्रम मुख रुप से पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया,पूर्व विधायक विनय सक्सेना, सतीश तिवारी नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, पार्षद अयोध्या तिवारी, संतोष पडा, राजेश यादव, सत्येंद्र यादव, आजम खान, कौशल्या गोंठीय, मदन लहरिया, रितेश गुप्ता, रविंद्र कुशवाहा, प्रवेंद्र चौहान, मनोज नामदेव, एवं सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आज धरना प्रदर्शन में उपस्थिति रहे एवं अपने वक्तव्यों के सी से इस भ्रष्ट भाजपा की सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।


जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page