मिंत्रा ने एंड ऑफ रीज़न सेल के 24वें एडिशन की घोषणा की
- devanshbharatnews

- 8 मिनट पहले
- 3 मिनट पठन

देवांश भारत जबलपुर। मिंत्रा ने भारत के ई-लाईफस्टाईल ईकोसिस्टम को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए आज अपनी एंड ऑफ रीज़न सेल (ई.ओ.आर.एस) के 24वें एडिशन की घोषणा की, जो 29 मई से शुरू होगा। इसमें अरली वी.आई.पी एक्सेस 28 मई से शुरू होगी। ई.ओ.आर.एस के इस एडिशन में 6 मिलियन से अधिक स्टाईल मिलेंगे, जो भारत में फैशन और लाईफस्टाईल ईकोसिस्टम के विकास में मिंत्रा की महत्वपूर्ण भूमिका को मजबूत करेंगे। इसमें जहाँ उभरते हुए ब्रांड्स को विस्तार करने का अवसर मिलेगा, वहीं देश के करोड़ों ग्राहकों को आकर्षक मूल्य में ट्रेंड-फर्स्ट सेलेक्शन और सुविधा प्राप्त होगी।
रितेश मिश्रा, एसवीपी, हेड ऑफ रेवेन्यू एंड कैटेगरी, मिंत्रा ने कहा, ‘‘ई.ओ.आर.एस पिछले सालों में भारत की एक ऐसी शॉपिंग ईवेंट बन गई है, जिसका इंतजार सबसे अधिक बेसब्री से किया जाता है। यह देश में फैशन और लाईफस्टाईल ईकोसिस्टम से जुड़े ब्रांड्स को विकास का एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराती है, उनकी आय बढ़ाती है तथा रोजगार के अवसरों का निर्माण करती है। इस ईवेंट में भाग लेने वाले उभरते हुए ब्रांड्स, क्रिएटर समुदायों और ग्राहकों की विशाल संख्या से भारत के डिजिटल कॉमर्स परिवेश की बढ़ती ताकत प्रदर्शित होती है। हमारी टेक्नोलॉजी, लॉजिस्टिक्स और क्रिएटर ईकोसिस्टम की मदद से हम हर आकार के ब्रांड को सपोर्ट करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि वो देश की मांग को समझ सकें। साथ ही, हम अपने ग्राहकों को शॉपिंग का एक बेहतर वातावरण भी प्रदान करते हैं।’’
इस बार ई.ओ.आर.एस में हिस्सा लेने वाले हजारों ब्रांड्स में ग्लोबल, डोमेस्टिक और होमग्रोन डी2सी ब्रांड शामिल हैं। साथ ही, 15,000 उभरते हुए ब्रांड, जिनमें ई.ओ.आर.एस में पहली बार हिस्सा ले रहे 5,000 ब्रांड शामिल हैं, मिंत्रा प्लेटफॉर्म की टेक्नोलॉजी, क्रिएटर ईकोसिस्टम और पूरे देश में पहुँच की मदद से भारत के करोड़ों ग्राहकों तक पहुँचेंगे। ई.ओ.आर.एस उनके विकास में मुख्य भूमिका निभाता रहेगा और उभरते हुए ब्रांड्स को ज्यादा विज़िबिलिटी, नए सेलेक्शन लॉन्च और कैटेगरी विस्तार के माध्यम से ज्यादा मांग आकर्षित करने में मदद करेगा। ये ब्रांड एपरेल, फुटवियर, एक्सेसरीज़ आदि में लगभग 13 लाख स्टाईल पेश करेंगे। इन ब्रांड्स को मिंत्रा की आधुनिक टेक्नोलॉजी द्वारा सर्च एवं शॉपिंग इनसाईट्स मिलेंगी, जिससे वो ट्रेंड्स और डिमांड पैटर्न को समझ पाएंगे। उन्हें सिंप्लीफाईड परफॉर्मेंस डैशबोर्ड मिलेगा। साथ ही, एक समर्पित पार्टनर सपोर्ट टीम ब्रांड्स को मिंत्रा पर अपना ई-कॉमर्स व्यवसाय आगे बढ़ाने में मदद करेगी।
इस बार ई.ओ.आर.एस में ग्राहकों को हजारों इंटरनेशनल, डोमेस्टिक और होमग्रोन ब्रांड्स के 6 मिलियन से अधिक स्टाईल उपलब्ध होंगे। वो फैशन, ब्यूटी और लाईफस्टाईल में अनेकों प्रोडक्ट खरीद सकेंगे। इस एडिशन में मेन्स कैज़्युअल वियर, वीमेंस एथनिक वियर, वीमेंस वेस्टर्न वियर, वर्कवियर, स्पोर्ट्स फुटवियर, एक्सेसरीज़ और ब्यूटी एवं पर्सनल केयर की काफी मांग रहेगी क्योंकि यह कलेक्शन गर्मियों के सीज़न, ट्रैवल, वर्क, कॉलेज, वैडिंग और होलिडे-स्टाईल अपग्रेड से प्रेरित होगा। ई.ओ.आर.एस में लेविस, नाईकी, एडिडास, एचएंडएम, मैंगो, लॉरिआल, लैक्मे, लिबास, डिकैथलॉन, न्यू बैलेंस, गेस, एसिक्स, रॉग्न, यू.एस पोलो एसोसिएशन, प्यूमा और रेयर रैबिट आदि ब्रांड्स में तेजी रहेगी।
इस बार ई.ओ.आर.एस में ब्यूटी और पर्सनल केयर की भी सबसे बेहतर रेंज उपलब्ध होगी। मेकअप, स्किनकेयर, हेयरकेयर और पर्सनल केयर में 2.25 लाख से अधिक स्टाईल मिलेंगे। ग्राहक बेहतरीन डी2सी ब्रांड, इंटरनेशनल ब्रांड, लक्से लेबल और के-ब्यूटी कल्ट पिकअप के अनेकों प्रोडक्ट खरीद सकेंगे। इस एडिशन में ग्राहकों के लिए मैक, बॉबी ब्राउन, लश, ब्यूटी ऑफ जोसियोन, लॉरिआल, द ऑर्डिनरी, प्लम बॉडीलविंग, मेडिक्यूब, फॉक्सटेल जैसी शानदार रेंज उपलब्ध हैं। इतने सारे विकल्पों में से शॉपिंग करना आसान बनाने के लिए मिंत्रा के ब्यूटी टेक-इनेबल्ड टूल्स हैं, जो ब्यूटी की शॉपिंग को इन्ट्यूटिव और आसान बना देते हैं। मिंत्रा का ए.आई-पॉवर्ड स्किन एनालाईज़र ग्राहकों को अपनी स्किन की विशेष जरूरतों के अनुरूप प्रोडक्ट तलाशने में मदद करता है। वहीं, वर्चुअल ट्राई-ऑन फीचर की मदद से पर्सनालाईज़ेशन और अधिक बढ़ जाता है क्योंकि ग्राहक कई सारे प्रोडक्ट्स को टेस्ट करके इस सीज़न के लिए परफेक्ट लुक प्राप्त कर सकते हैं।
.
.png)



टिप्पणियां