crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

जबलपुर में 96 नए संक्रमित,दिसंबर में मिले थे 48 केस, जनवरी में आ गए 6 गुना

8 जन॰ 2022
1 मिनट पठन

जबलपुर में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन 90 से अधिक संक्रमित सामने आए। 96 संक्रमितों के साथ जनवरी के पहले सात दिनों में ही मरीजों की संख्या बढ़कर 306 हो गई। ये दिसंबर में मिले 48 की तुलना में लगभग छह गुना अधिक है। कोरोना के बढ़ते मामलों ने जिले में तीसरी लहर आने की पुष्टि कर दी है। दो संक्रमितों के स्वस्थ होने के बाद एक्टिव केस 329 हैं। प्रशासन के मुताबिक नए 96 संक्रमितों में आधे की ट्रैवल हिस्ट्री मिली है। पांच हजार 78 सैम्पल की रिपोर्ट में ये संक्रमित मिले हैं। रिकवरी दर घटकर 98.04 प्रतिशत रह गया है। पॉजिटिविटी दर 1.89 प्रतिशत पर पहुंच गया। जिले में कोविड के बढ़ते मामले के बीच प्रशासन ने भी मान लिया है कि तीसरी लहर आ चुकी है। बावजूद बाजारों में अभी सख्ती नहीं दिख रही है।

इस तरह जबलपुर में बढ़ा संक्रमण

  • अक्टूबर में केस आए-12

  • नवंबर में केस आए-24

  • दिसंबर में केस आए-48

  • जनवरी के पहले सात दिन में केस आए-306


बिना मास्क के घूम रहे लोग

जिले में बिना मास्क के लोग घूम रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग गायब है। हालांकि कलेक्टर कर्मवीर शर्मा का दावा है कि लगातार कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों का चालान किया जा रहा है। पिछले दो दिनों से दो हजार से अधिक लोगों का चालान बिना मास्क के चलते बनाया गया। अभी जिले में बिना मास्क होने पर 100 रुपए का जुर्माना लगाया जा रहा है। वहीं दुकानदारों से 200 रुपए लिए जा रहे हैं।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page