crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

जबलपुर में दिन और रात का बढ़ रहा पारा कड़ाके की ठंड के बीच बुंदाबांदी

23 दिस॰ 2021
1 मिनट पठन

जबलपुर। पिछले दो दिनों से दिन के साथ ही रात का तापमान भी अब धीरे-धीरे बढ़ रहा है। लेकिन जम्मू-कश्मीर में जारी बर्फबारी के असर से ठंड का असर कायम है। हवाओं का रुख कभी उत्तर - पश्चिमी तो कभी उत्तरी होने से अधिकतम तापमान जहां 1.6 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 25.4 डिग्री पर पहुंच गया। वही पश्चिमी विक्षोभ की आहट से रात का न्यूनतम तापमान भी 6.3 डिग्री से एक डिग्री और बढ़कर 7.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

गुरुवार को सुबह-सुबह तेज ठंड का अहसास होता रहा। लेकिन धूप जैसे-जैसे तेज होती जा रही है ठंड का असर कुछ कम हो रहा है। सूरज की चटख धूप लोगों को भा रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखा जा सकेगा। बांग्लादेश और उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर चक्रवातीय सिस्टम बन रहा है। पश्चिमी विछोभ 24 से 26 दिसंबर के बीच सक्रिय हो सकता है। इसके असर से 27- 28 दिसंबर तक जबलपुर सहित आस पास के जिलों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान तापमान भी तेजी से बढेगा।

फिलहाल तापमान बढ़ने के वाबजूद ठंड का सितम जारी है। रात में गलाव वाली ठंड महसूस की जा रही है। दिन में उत्तर पश्चिमी हवा चलने के बाद शाम होते ही अब हवा फिर से उत्तरी हो रही है। जिससे रात में ठंड से लोग परेशान रहे। रात में पड़ रही जोरदार ठंड से सुबह-सुबह भी बर्फीली हवाएं लोगों को तेज ठंड का अहसास कराती रहीं। हालांकि मौसम विभाग का दावा सही हुआ तो आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोत्तरी होने से ठंड का असर कुछ कम हो सकता है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page