crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

जबलपुर में बच्चों को निरोगी बनाने की जैन समाज की पहल अनुकरणीय - मंत्री राकेश सिंह


जबलपुर - जबलपुर में लोक निर्माण मंत्री से राकेश सिंह ने आज यहाँ रामलीला मैदान गढ़ा में आचार्य विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधि स्मृति दिवस पर आयोजित स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर का शुभारंभ करते हुये बच्चों को निरोगी बनाने की दिशा में जैन समाज की इस पहल को पवित्र और अनुकरणीय बताया है। मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि सुवर्ण प्राशन संस्कार में जो औषधि दी जा रही है उससे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढायेगी, वे निरोगी होंगे और यही बच्चे स्वस्थ्य भारत की नीव रखेंगे।

लोक निर्माण मंत्री ने शिविर का शुभारंभ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने अपने हाथों से पाँच बच्चों को सुवर्ण प्राशन की दो बूँद पिलाई। श्री सिंह ने जैन समाज द्वारा आचार्य विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा उनके शारीरिक एवं बौद्धिक विकास के उद्देश्य से चलाये जा रहे सुवर्ण प्राशन संस्कार अभियान की सफलता की कामना भी की।

सुवर्ण प्राशन संस्कार शिविर में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के साथ सर्व श्री अभय सिंह ठाकुर, अजय तिवारी, दिलीप पटेल, मंडल अध्यक्ष श्री गुप्ता एवं शैलेन्द्र विश्वकर्मा तथा जैन समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधि दिवस की स्मृति पर जैन समाज द्वारा आज 15 जनवरी से सुवर्ण प्राशन संस्कार में जबलपुर के सरकारी स्कूलों के 15 वर्ष तक आयु के लगभग एक लाख बच्चों को पूर्णायु आयुर्वेद चिकित्सालय एवं अनुसंधान पीठ में स्वर्ण भस्म, घी एवं अनेक औषधियों के मिश्रण से बनी दवा का सेवन कराया जायेगा।


जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page