crossorigin="anonymous">
top of page

जबलपुरी मटर से बने व्यंजनों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता कल होगी

  • लेखक की तस्वीर: News Writer
    News Writer
  • 25 दिस॰ 2021
  • 1 मिनट पठन

ree

जबलपुर। जबलपुरी मटर की ब्राडिंग और मार्केटिंग के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी जबलपुर द्वारा रविवार को मटर से बने व्यंजनों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता दोपहर 12 बजे से होटल कल्चुरी रेसीडेंसी में होगी। जिसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के महिला-पुरूष भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आनलाइन पंजीयन शनिवार की शाम तक किए जाएंगे। कलेक्टर एवं स्मार्ट सिटी के चेयरमेन कर्मवीर शर्मा व स्मार्ट सिटी सीईओ निधि सिंह राजपूत ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन ईट स्मार्ट सिटी चैलेंज के अंतर्गत लोकल फार वोकल की थीम पर किया जा रहा है।जिला स्तरीय मटर व्यंजन प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति प्रतियोगिता के गूगल फार्म को भरकर अपना स्थान सुनिश्चित कर सकते है। प्रतियोगिता के लिए गूगल फॉर्म की लिंक जबलपुर स्मार्ट सिटी की वेबसाइट तथा जबलपुर स्मार्ट सिटी फेसबुक, इंस्टाग्राम व ट्विटर पेज से प्राप्त की जा सकती है।


तीन श्रेणियों में होगी प्रतियोगिता

सीईओ निधि सिंह राजपूत ने बताया कि मटर व्यंजन प्रतियोगिता तीन श्रेणी में होगी। इसमें मटर से बना नाश्ता (मीठा या नमकीन), मटर की सब्जी एवं मटर का अन्य कोई पकवान (चटनी, सूप आदि) शामिल है। फॉर्म में प्रत्येक प्रतिभागी को मटर व्यंजन बनाने की विधि, सामग्री एवं मात्रा आदि उल्लेख स्पष्ट रूप से करना होगा। जो भी व्यंजन तैयार किए जाएंगे उसकी मात्रा पांच व्यक्ति के आधार पर की जाएगी, उसकी सामग्री में मटर का हिस्सा 75 प्रतिशत होगा। व्यंजन में केवल ताजे मटर का उपयोग किया जाएगा। एक प्रतिभागी एक ही श्रेणी में भाग ले सकता है। प्रतियोगी का परिणाम ज्यूरी के द्वारा घोषित किया जाएगा।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page