crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

जैकलीन के खिलाफ वसूली केस में बड़ा एक्शन, 7 करोड़ से ज्यादा की संपति जब्त

  • लेखक की तस्वीर: News Writer
    News Writer
  • 30 अप्रैल 2022
  • 1 मिनट पठन

200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही दोनों का रिश्ता चर्चा का विषय बन गया था। वहीं, कई दिनों तक लाइमलाइट से दूरी बनाकर रहीं जैकलीन की इस मामले में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जैकलीन फर्नांडीज की 7.27 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क कर दिया है।ED सूत्रों की मानें तो एक्ट्रेस और कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के बीच करीबी रिश्ते थे और वह एक्ट्रेस पर पानी की तरह पैसे लुटाता था। चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस को गोल्ड और डायमंड जूलरी, इंपोर्टेड क्रॉकरी दी थीं। इनके अलावा 52 लाख रुपए का एक घोड़ा और 9-9 लाख की चार पर्शियन बिल्लियां भी गिफ्ट की थीं। जैकलीन के लिए सुकेश ने कई चार्टर्ड फ्लाइट्स बुक की थीं। ED सूत्रों के मुताबिक, चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस पर करीब 10 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page