crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

KISNA ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में अपने एक्सक्लूसिव शोरूम का किया भव्य शुभारंभ KISNA ने मध्य प्रदेश में अपने रिटेल नेटवर्क का किया विस्तार, जबलपुर में खोला 11वां एक्सक्लूसिव शोरूम

2 मिनट पहले
4 मिनट पठन

देवांश भारत जबलपुर। किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। यह शोरूम चौपाटी, सदर बाजार के सामने, जबलपुर, मध्य प्रदेश में स्थित है। इस अवसर पर हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री घनश्याम ढोलकिया एवं अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जबलपुर में नए शोरूम के शुभारंभ के साथ मध्य प्रदेश में किसना का यह 11वां एक्सक्लूसिव शोरूम है। यह उद्घाटन ब्रांड के रिटेल विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है तथा ‘हर घर किसना’ के विजन को साकार करने की दिशा में एक और कदम है।

इस भव्य शुभारंभ के अवसर पर KISNA ग्राहकों के लिए आकर्षक फेस्टिव ऑफर्स लेकर आया है। इनमें डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 100% तक की छूट तथा केवल 25% डाउन पेमेंट पर डबल गोल्ड रेट प्रोटेक्शन शामिल है। ग्राहक अपने पुराने सोने को एक्सचेंज करके डायमंड ज्वेलरी की खरीद पर 105% वैल्यू का लाभ भी उठा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, KISNA डायमंड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज सहित 90% बायबैक और 95% एक्सचेंज की सुविधा प्रदान करता है। साथ ही, ग्राहकों को ग्रैंड लकी ड्रॉ में भाग लेने और कार या स्कूटर जीतने का मौका भी मिलेगा। (नियम एवं शर्तें लागू।)


हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक श्री घनश्याम ढोलकिया ने कहा, “जबलपुर में KISNA के नए एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ मध्य प्रदेश में हमारी उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा उद्देश्य देश के हर क्षेत्र में उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी पहुंचाना है। भारत की सांस्कृतिक विविधता और उत्सवों की परंपरा को ध्यान में रखते हुए, हम ऐसे आभूषण प्रस्तुत करना चाहते हैं जो लोगों की खुशियों और जीवन के खास पलों का हिस्सा बनें। देशभर में अपने विस्तार के साथ हम ‘हर घर KISNA’ के विजन को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।”


KISNA डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के सीईओ श्री पराग शाह ने कहा, “जबलपुर हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है, जहां उपभोक्ता परंपरा, आधुनिकता और उत्कृष्ट डिजाइन का सुंदर संगम पसंद करते हैं। नए एक्सक्लूसिव शोरूम के माध्यम से हमारा उद्देश्य ग्राहकों को डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की शानदार रेंज के साथ एक प्रीमियम रिटेल अनुभव प्रदान करना है। हम ऐसे डिजाइन पेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो ग्राहकों की विभिन्न पसंद, अवसरों और बदलती जीवनशैली के अनुरूप हों। हमें विश्वास है कि जबलपुर के उपभोक्ता किसना (KISNA) के कलेक्शन और आकर्षक ऑफर्स को पसंद करेंगे तथा ब्रांड के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत बनाएंगे।”


किसना( KISNA)के एक्सक्लूसिव शोरूम के फ्रेंचाइजी पार्टनर श्री वेदांत अग्रवाल और श्री स्वप्निल अग्रवाल ने कहा, “जबलपुर में किसना (KISNA) डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के नए एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत करना हमारे लिए गर्व और उत्साह का अवसर है। हरि कृष्णा ग्रुप की समृद्ध विरासत, विशेषज्ञता और किसना (KISNA) की गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता से जुड़ना हमारे लिए बेहद खास है। हमारा उद्देश्य जबलपुर के ग्राहकों को डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के आकर्षक कलेक्शन, बेहतरीन डिजाइन और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा का अनुभव प्रदान करना है। हमें विश्वास है कि यह शोरूम शहर के परिवारों के लिए शादी-विवाह, त्योहारों, उपहारों और जीवन के अन्य खास अवसरों की खरीदारी का एक पसंदीदा स्थान बनेगा।”


समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप,किसना (KISNA) स्वच्छ भारत अभियान के समर्थन में स्वच्छता अभियान जैसी सामाजिक पहलों के माध्यम से सामुदायिक कल्याण और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ब्रांड का मानना है कि व्यावसायिक विकास के साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।


किसना (KISNA)डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के बारे में


2005 में स्थापित किसना (KISNA), हरि कृष्णा ग्रुप का प्रमुख डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी ब्रांड है। ‘हर घर किसना(KISNA’) के विजन के साथ ब्रांड ने भारत के 28 राज्यों में 1,500 से अधिक शॉप-इन-शॉप आउटलेट्स के माध्यम से अपनी व्यापक पहुंच स्थापित की है। किसना (KISNA) के अब देशभर में 178 एक्सक्लूसिव शोरूम हैं।


खदानों से बाजार तक हीरों की नैतिक सोर्सिंग के साथ किसना (KISNA) विशिष्ट डिजाइनों का एक बेहतरीन पोर्टफोलियो प्रस्तुत करता है। कंपनी की व्यापक उत्पाद श्रृंखला में रिंग्स, ईयररिंग्स, पेंडेंट्स, मंगलसूत्र, नेकलेस, चूड़ियां, ब्रेसलेट्स और नोज पिन के साथ पुरुषों की ज्वेलरी भी शामिल है। ये आभूषण 9 केटी (KT) , 14 केटी(KT) , 18 केटी (KT) और 24 केटी(KT) गोल्ड में उपलब्ध हैं। कंपनी डायमंड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज सहित 90% बायबैक और 95% एक्सचेंज की सुविधा भी प्रदान करती है।


किसना (KISNA) डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म खूबसूरती और सुविधा का एक सुव्यवस्थित संगम है। एक विश्वसनीय ऑनलाइन ब्रांड के रूप में, यह डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के नवीनतम डिजाइनों के साथ सहज खरीदारी का अनुभव प्रदान करता है। किसना (KISNA)के साथ शाश्वत सुंदरता का अनुभव करें और प्रामाणिक एवं स्टाइलिश आभूषणों के लिए डब्लूडब्लूडब्लू. किसना.कॉम (www.kisna.com) पर जाएं।


किसना (KISNA )डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के नवीनतम एवं बेहतरीन डिजाइनों की पेशकश करता है, जिनमें महिलाओं के लिए डायमंड ईयररिंग्स के डिजाइन, गोल्ड ईयररिंग्स के बेहतरीन डिजाइन, नवीनतम डायमंड पेंडेंट डिजाइन, महिलाओं के लिए बेहतरीन डायमंड रिंग और पुरुषों के लिए डायमंड रिंग शामिल हैं।।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page