crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

देवी देवताओं का अपमान नही सहेगा मध्य भारत मोर्चा। कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर की कारवाही की मांग।


जबलपुर। विगत दिनों मध्य भारत मोर्चा ने एक दीवार पर लगी देव चित्रों का विरोध कर उसे वहा से हटवाया था जो की गंदगी में लगे हुए थे और अब फिर मध्य भारत मोर्चा के पास देव चित्रों की फोटो सामने आई है जो की और कही नही मेडिकल के बच्चा वार्ड में लगे हुए है जिसे देख मध्य भारत मोर्चा का अक्रोशित हो उठा और कारवाही की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा मोर्चा के अध्यक्ष सौरभ यादव ने कहा की देवी देवता हमारे पूज्य है जिनका स्थान मंदिर में और हमारे दिल में है न की ऐसी दीवारों पर जहा लोग थूका करते है मुझे तो यह समझ नही आता की संस्कारधानी कहे जाने वाले शहर में यह कैसी मानसिकता के लोग है जो अपने अराध्यो की तस्वीर ऐसी दीवारों पर सिर्फ इसलिए लगा रहे है ताकि वह दीवार गंदी न हो हम यह बिल्कुल सहन नही करेंगे चाहे वह स्थान निजी हो या सरकारी मोर्चा सदस्यों ने कारवाही की मांग करते हुए देव चित्रों को जल्द अलग करने की मांग की है। और साथ ही चेतावनी भी दी है की अगर प्रशासन उचित कारवाही कर देवचित्र जल्द अलग नहीं करेगा तो मोर्चा के सदस्य हथौड़ा ले जा कर खुद वहा से उन चित्रों को वहा से अलग करेगा जिसका जवाबदार प्रशासन खुद होगा।

इस दौरान मध्य भारत मोर्चा अध्यक्ष सौरभ यादव, महासचिव आशीष मिश्रा, सुभम अहिरवार, निखिल साहू,उपस्थित थे


जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page