crossorigin="anonymous">
top of page

नर्मदा के अस्तित्व संरक्षण हेतु जबलपुर में नौ दिवसीय श्री शिव समाराधन महायज्ञ एवं श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य श्री गिरिबापू जी करेंगे कथा का वाचन, 9 दिन चलेंगे विशेष


ree

जबलपुर। देव-नदी माँ नर्मदा, हम सब की जीवनरेखा है, को प्रदूषण मुक्त करने और उसके पवित्र स्वरूप को संरक्षित करने के पुनीत संकल्प के साथ, माँ नर्मदा अस्तित्व संरक्षण समिति ने एक विशाल धार्मिक एवं सामाजिक अभियान छेड़ा है। इसी कड़ी में, समिति द्वारा आगामी 17 से 25 नवंबर 2025 तक होग है। नौ दिवसीय 'श्री शिव समाराधन महायज्ञ एवं श्री शिव महापुराण कथा' का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

इस महत्वपूर्ण अनुष्ठान की विस्तृत जानकारी श्री शिव समाराधन महायज्ञ एवं श्री शिव महापुराण कथा की समिति के अध्यक्ष राममूर्ति मिश्रा एवं मुख्य समायोजक स्वामी महेंद्रानंद महाराज ने आज, 15 नवंबर 2025 को घड़ी चौक, विजय नगर स्थित चरक नर्सिंग/नर्मदा कॉलेज परिसर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की ।

नौ दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा

यह धार्मिक अनुष्ठान लगातार नौ दिनों तक चलेगा, जिसका विधिवत शुभारंभ 17 नवंबर 2025 को होगा। इसमें प्रथम दिवस मां नर्मदा प्रदूषण मुक्ति आंदोलन के षष्ठम अधिवेशन के संदर्भ एवं मां नर्मदा अस्तित्व संरक्षण समिति जबलपुर के तत्वावधान में परम पूज्य अनन्तश्री विभूषित पश्चिमाम्नाय द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज अपना आशीर्वचन देंगे।

जगदगुरु नृसिंहपीठाधीश्वर पूज्य नृसिंहदेवाचार्य जी, स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी, जगद्गुरु राघवचार्य महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद महाराज, महामण्लेश्वर ब्रहऋषि राघेचैतन्य महाराज, चैतन्यानंद महाराज, दादा पगलानंद जी। महंत विष्णु गिरि जी श्री पंच जूना अखाड़ा, विदुषी ऋचा गोस्वामी, ऋषभ देव (रामजी), सिद्धमूर्ति माता ज्योति रघुवंशी जल गामी वायरल माता के आतिथ्य में धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री करण सिंह वर्मा, दिलीप जायसवाल राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कृष्णा गौर, ओंकार सिंह मरकाम विधायक डिंडौरी, लखन पटेल स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री, धमेन्द्र लोधी स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री, शैतान सिंह पाल पूर्व कैबिनेट मंत्री, देवेन्द्र सिंह पटेल पूर्व विधायक शामिल होंगे।

कथा वाचन: अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक पूज्य श्री गिरिबापू जी महाराज अपने ओजस्वी श्रीमुख से प्रतिदिन शिव महापुराण कथा का वाचन करेंगे। कथा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

यज्ञ अनुष्ठान: प्रतिदिन प्रात: काल 8:00 बजे से 10:00 बजे तक महायज्ञ के वैदिक अनुष्ठान संपन्न होंगे, जिसमें यजमान और श्रद्धालु माँ नर्मदा की शुद्धि हेतु आहुतियाँ प्रदान करेंगे।

स्थल: संपूर्ण आयोजन नर्मदा कॉलेज आॅफ एक्सीलेंस प्रांगण, घड़ी चौक, विजय नगर, जबलपुर में होगा।

स्वामी जी ने जोर देकर कहा, यह महायज्ञ एक 'सामाजिक यज्ञ' है, जिसमें हम माँ नर्मदा के लिए त्याग और संकल्प की आहुति देंगे।

समापन और जन अपील

नौ दिवसीय यह महायज्ञ और कथा 25 नवंबर 2025 को पूणार्हूति के साथ संपन्न होगा। यज्ञ की पूणार्हुति के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में समायोजक स्वामी श्री महेन्द्रानंद जी महाराज ,अध्यक्ष राममूर्ति मिश्रा,मयंक यादव ,महंत दयानंद गिरि, एड. चंद्रपुरी गोस्वामी, नवनीत माहेश्वरी, पं. देवेन्द्र पचौरी, पं. जितेन्द्र पचौरी, पं. श्याम मनोहर पचौरी, विष्णु शंकर पटेल, पं. हरकृष्ण पचौरी, बलराम यादव, ब्रजेश बादल, गौरी शंकर तिवारी, कौशल यादव, आनंद मोहन पलहा, ठाकुर देवेन्द्र सिंह, मनोज पटेल, रामप्रकाश शर्मा, अवधेश तिवारी, उपस्थित थे।


आज शाम होगा शंकराचार्य जी का आगमन जबलपुर होगा

स्वामी महेन्द्रानंद जी ने बताया कि आज शाम को परम पूज्य अनन्तश्री विभूषित पश्चिमाम्नाय द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का आगमन होगा। रविवार की रात करीब 8 बजे शिव कथा वाचक परम पूज्य श्री गिरि बापू जी का आगमन होगा।


जारीकर्ता: माँ नर्मदा अस्तित्व संरक्षण समिति एवं यज्ञ आयोजन समिति, जबलपुर।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page