crossorigin="anonymous">
top of page

नर्मदा दीपोत्सव पर 51 हजार दीपो से जगमगाया मां नर्मदा का पावन तट


ree

मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के आह्वान पर अलौकिक, अविष्मरणीय,अद्भुत आयोजन का साक्षी बनी संस्कारधानी


जबलपुर - जबलपुर के मां नर्मदा के पावन तट ग्वारीघाट में संस्कारधानी जबलपुर अलौकिक, अविष्मरणीय, अद्भुत आयोजन की साक्षी बनी अवसर था लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के आह्वान पर दीपावली की पूर्व संध्या पर आयोजित नर्मदा दीपोत्सव का जिसमे ग्वारीघाट के सभी तटों का 51 हजार दीपो से श्रृंगार किया गया साथ ही सनातनी थीम पर आयोजित लेजर शो एवं प्रदूषण रहित आतिशबाजी ने उपस्थित जनसमुदाय का मन मोहा लिया। संतो के पावन सानिध्य में बड़ी संख्या में नर्मदा तट पहुंचे सभी भक्त जनों ने तट पर एक एक दीप जलाकर जबलपुर की समृद्धि हेतु कामना की।

ree

इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा मां नर्मदा जी की प्रेरणा और पूज्य संतो के निर्देश पर इस तीसरे वर्ष में दीपावली की पूर्व संध्या पर मां नर्मदा के पावन तटों का हजारों दीपों को प्रज्वलित कर श्रृंगार किया गया और एक एक दीप जब प्रज्वलित हुआ तो उसके प्रकाश ने हमारी परंपरा, संस्कृति, आदर्शो और सिद्धांतो का अहसास कराया। हम सनातनी परंपरा को मानने वाले है और हमारी परंपरा है कि किसी भी शुभ कार्य का प्रारंभ दीप प्रज्वलित कर किया जाता है और हमारा सबसे बड़ा पांच दिवसीय पर्व दीपावली तो रोशनी, उत्साह और उल्लास का ही पर्व है इसीलिए तीन वर्ष पूर्व मां के तट पर दीपोत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया और जबलपुर वासियों ने इसमें भागीदारी कर इसे अधिक सफल बनाया और संतो ने पहले ही वर्ष निर्देश दिया था कि यह आयोजन हर वर्ष होना चाहिए और आप सभी के सहयोग से इस तीसरे वर्ष में हमने मिलकर यह आयोजन किया है जिसमें 51 हजार दीपो से तट पर मां का श्रृंगार किया गया साथ ही प्रदूषण रहित आतिशबाजी और सनातनी थीम पर आयोजित लेजर शो का भी आनंद सभी ने लिया।

ree

श्री सिंह ने कहा मैं मप्र और जबलपुर की जनता को अपनी ओर से दीपावली की शुभकामना देता हूं, यह दीपावली सभी के लिए मंगलमय हो यह कमाना मां नर्मदा से है।


शंख ध्वनि के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत :- संतो द्वार की गई शंख ध्वनि के साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसके बाद दीपो को प्रज्वलित किया गया तत्पश्चात मां नर्मदा अष्टक, महाआरती की गई।

ree

सनातनी थीम पर हुआ लेजर शो दीपोत्सव के दौरान सनातनी थीम पर लेजर शो का प्रदर्शन किया गया जिसे देखकर उपस्थित जनसमुदाय मोहित हो गया और सभी ने इस आयोजन की सराहना की।

ree

संतो का मिला आशीर्वाद दीपोत्सव जबलपुर के आयोजन में दंडी स्वामी श्री कालिकानंद जी महाराज, जगतगुरु स्वामी राघवदेवाचार्य जी, स्वामी डॉ. नरसिंह दास जी, महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद जी महाराज, पूज्य स्वामी गिरीशानंद जी साकेत धाम, स्वामी चैतन्या नंद जी बगुलामुखी, स्वामी राधे चैतन्य जी महाराज, स्वामी मुकुंददास जी महाराज गुप्तेश्वर, स्वामी कालीनंद जी, साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी, स्वामी अशोकानंद जी महाराज, पूज्य पागलानंद जी महाराज, साध्वी शिरोमणि, चन्द्रशेखरानंद जी, पं तरुण चौबे जी, बृजेश दास जी, स्वामी रामभारती जी, स्वामी सुरेन्द्र दास जी, पूज्य मैत्री दीदी, शिरोमणि दीदी, पं वासुदेव शास्त्री जी, पं रोहित दुबे जी, पं देवेंद्र त्रिपाठी जी का आशीर्वाद मिला।


इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मिकी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष रानू तिवारी, विधायक अशोक रोहाणी, विधायक सुशील तिवारी इंदु, अभिलाष पांडे, विधायक नीरज सिंह, विधायक संतोष बरकड़े, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विनोद गोंटियां, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, तैलघानी बोर्ड अध्यक्ष रविकिरण साहू, पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू दिलीप दुबे, नरेंद्र त्रिपाठी, पूर्व नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, स्वाति गोड़बोले, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, राममूर्ति मिश्रा, राजा मोर, दिग्विजय सिंह, जबलपुर कलेक्टर, एसपी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page